डेलीहंट, वनइंडिया और दिल्ली पुलिस नागरिकों को सशक्त बनाने और जन सुरक्षा बढ़ाने के लिए मिलकर करेंगे काम
डेलीहंट और वन इंडिया ने दिल्ली पुलिस के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। डेलीहंट भारत का #1 लोकल लैंग्वेज कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है, जबकि वनइंडिया देश का नंबर 1 क्षेत्रीय भाषाओं का पोर्टल है। डेलीहंट और वनइंडिया दो साल के सहयोग के दौरान दिल्ली पुलिस को साइबर सिक्योरिटी, महिला सुरक्षा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और अन्य ऐसे सामाजिक मुद्दों के खिलाफ इसकी कोशिशों को लेकर अपने प्लेटफॉर्म के विशाल पाठकों/दर्शकों के आधार का लाभ उठाने में सक्षम बनाएंगे।
इस साझेदारी का लक्ष्य नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तक बिना किसी बाधा के पहुंच बनाने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाना है। डेलीहंट अपने प्लेटफॉर्म पर दिल्ली पुलिस की प्रोफाइल लॉन्च करेगा और साथ ही पाठकों/दर्शकों, खासकर युवाओं की एक विशाल श्रृंखला को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए वीडियो, शेयर कार्ड, लिस्टिकल्स, लाइव स्ट्रीम जैसे नवीन प्रारूपों का लाभ उठाएगा।

वनइंडिया पर उपयुक्त विषयों से संबंधित लेख, इंफोग्राफिक्स और वीडियो विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में पब्लिश किए जाएंगे। इससे क्षेत्रीय पाठकों/दर्शकों के बीच अधिकतम प्रभाव और पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। इस सहयोगात्मक कोशिश के माध्यम से दिल्ली पुलिस समाज के साथ संवाद को बढ़ाएगी, जागरूकता पैदा करेगी और विभिन्न पाठकों/दर्शकों के वर्गों में महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
एटर्नो इंफोटेक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रावनन एन ने कहा, 'हमें अपने प्लेटफॉर्म पर दिल्ली पुलिस के होने को लेकर बेहद गर्व है और हम अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। हमारा मकसद साथ मिलकर दिल्ली पुलिस और समाज के बीच संबंध को मजबूत करना और जन सुरक्षा के मामले में महत्वपूर्ण सूचनाओं तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण करना है। यह साझेदारी डेलीहंट और वनइंडिया की नागरिकों को सशक्त बनाने और जोड़ने की प्रतिबद्धता को दिखाती है और इस तरह एक सुरक्षित और अधिक सूचित समाज को बढ़ावा देती है।'

दिल्ली पुलिस की पीआरओ डीसीपी सुमन नलवा ने कहा, 'इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य नागरिकों, खासकर युवा पीढ़ी के साथ दिल्ली पुलिस के संपर्क को मजबूत करना है। डेलीहंट और वनइंडिया के विशाल यूजर बेस को देखते हुए हम इनोवेटिव एंगेजमेंट फॉर्मेट को एक्सप्लोर करने, प्रभावशाली संदेश देने और अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। हमें यह भी लगता है कि इन उन्नत प्लेटफार्मों के सहयोग से हम महत्वपूर्ण सूचनाओं तक बिना बाधा के पहुंच को सफलतापूर्वक सुगम बनाएंगे और भिन्न प्रकार के पाठकों/ दर्शकों के बीच सार्थक चर्चाओं को बढ़ावा देंगे।'
दिल्ली पुलिस, डेलीहंट और वनइंडिया के बीच सहयोग नागरिकों को सशक्त बनाने और जन सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।
डेलीहंट के बारे में:
डेलीहंट भारत का #1 स्थानीय भाषा का कंटेंट प्लेटफॉर्म है, जो प्रतिदिन 15 भाषाओं में 1M+ नए कंटेंट आर्टफैक्ट पेश करता है। डेलीहंट पर कंटेंट लाइसेंस प्राप्त है और यह 50,000 से ज्यादा कंटेंट पार्टनरों के एक क्रिएटर इकोसिस्टम और 50,000 से अधिक क्रिएटरों के एक डीप पूल से ली जाती है। हमारा मिशन 'एक अरब भारतीयों को जानकारी देने, समृद्ध करने और मनोरंजन करने वाले कंटेंट के साथ खोजने, इस्तेमाल करने और समाजीकरण करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने वाला इंडिक प्लेटफॉर्म' बनना है। डेलीहंट हर महीने 350 मिलियन से अधिक मंथली ऐक्टिव यूजर्स (एमएयू) को सेवा प्रदान करता है। प्रत्येक डेली ऐक्टिव यूजर (डीएयू) का टाइम स्पेंट प्रति दिन 30 मिनट प्रति यूजर है। इसकी अनोखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी कंटेंट के स्मार्ट क्यूरेशन को सक्षम बनाती हैं और रियल-टाइम, पर्सनलाइज्ड कंटेंट और सूचनाएं देने के लिए यूजर्स की प्राथमिकताओं को ट्रैक करती हैं।
वन इंडिया के बारे में:
Oneindia.com एक बहुभाषी न्यूज प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 2006 में लोगों को उनकी अपनी स्थानीय भाषा में जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी। एक स्वतंत्र ऑनलाइन पब्लिशर के रूप में वनइंडिया दो दशकों से अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी और उड़िया जैसी 11 भारतीय भाषाओं में रोजाना करोड़ों लोगों को समाचार उपलब्ध करा रहा है। वनइंडिया को भारत में यूजर्स की बड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी, गैर-अंग्रेजी भाषी यूजर्स की सेवा के एकमात्र इरादे से शुरू किया गया था। कॉमस्कोर के मुताबिक प्रत्येक 5 में से एक डिजिटल यूजर वनइंडिया प्लेटफॉर्म के कंटेंट का इस्तेमाल करता है। हमारी समय से पहले शुरुआत, सक्रियता, उत्साह और दूरदर्शिता एक बढ़त उपलब्ध कराती है और वनइंडिया को स्थानीय भाषा में प्रतिस्पर्धा से आगे रखती है।
-
Fruits Vegetables Price Hike: अंगूर 250, संतरा 200,केला 85! क्यों बढ़े फलों के दाम,सब्जियां भी होंगी महंगी? -
UPSC Achievers Ceremony: दिल्ली के टॉपर्स को CM ने दिया सम्मान, बोलीं-'ये हैं देश का भविष्य' -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications