इजराइल पर हमास के आतंकी हमले में क्या है दिल्ली से चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी का कनेक्शन? जानें
फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास केवल मुस्लिम देशों के सहयोग से ही मजबूत नहीं हो गया, बल्कि इसके पीछे हैकर्स का भी बड़ा हाथ रहा है। दरअसल, पता चला है कि हमास के आतंकियों को फंडिंग के लिए हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। इजराइल की खुफिया एजेंसी, मोसाद ने इस बात का खुलासा किया है। इसकी चपेट में भारत भी आ गया है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पश्चिमी दिल्ली के एक कारोबारी के वॉलेट से करीब 4 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी चोरी के मामले की जांच कर रही थी।
अब पता चला है कि दिल्ली के व्यापारी के करीब 4 करोड़ रुपये के मूल्य के क्रिप्टोकरेंसी को हैकर्स ने चुराकर आतंकी संगठन हमास के खजाने को भरने का काम किया है। हमास के आतंकी इन्हीं क्रिप्टोकरेंसी के बल पर खुद को मजबूत करने का काम किया है। इजराइल की खुफिया एजेंसी के मुताबिक कई वॉलेट फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के अल कस्साम ब्रिगेड द्वारा गलत तरीके से संचालित किए जा रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications