यमुना नदी में पर्यटकों के लिए कब शुरू होगी क्रूज? मंत्री कपिल मिश्रा ने दिया बड़ा अपडेट
Yamuna cruise service: दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना नदी को लेकर मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के अलावा इसका कायाकल्प किया जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले छह माह में यमुना नदी में क्रूज सर्विस शुरू की जाएगी।
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को इसका खुलासा किया और बताया कि इसके संबंध में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ है। इससे ना केवल दिल्ली के विकास को बढ़ाव मिलेगा शहर में पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र बनेगा।

यमुना नदी में क्रूज सेवा पर्यावरण के अनुकूल होगी। इसमें 20-30 यात्रियों की सवारी वाली इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नावों का उपयोग किया जाएगा। इन जहाजों को सोनिया विहार और जगतपुर के बीच संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो यात्रियों के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करते हुए पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
यह पहल नदी के इस हिस्से के साथ जलमार्ग आधारित नेविगेशन और मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार के उपक्रमों ने इस उद्देश्य के लिए यमुना के चार किलोमीटर के हिस्से को विकसित करने के लिए हाथ मिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications