दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 38 नए मामले, कोई नई मौत नहीं
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 38 नए मामले, कोई नई मौत नहीं
नई दिल्ली, 14 सितंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बीते 24 घंटों में) कोरोना वायरस के 38 नए मामले आए दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 15 मरीज रिकवरी हुए हैं। रिकवरी के मुकाबले नए केस की संख्या ज्यादा होने की वजह से एक्टिव केस आज बढ़े हैं। दिल्ली में कुल सक्रिय मामले अब 400 हो गए हैं।

दिल्ली में कोरोना के अब तक कुल 14,38,288 केस मिल चुके हैं। इनमें से 14,12,805 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं कुल 25,083 मरीजों की कोरोना से जान गई है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना काफी हद तक काबू में है। करीब एक महीने से 50 से कम नए केस ही प्रतिदिन आ रहे हैं। वहीं नई मौतें बहुत कम दर्ज हो रही हैं। एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 17 नए मामले दर्ज हुए थे। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया था। वहीं रविवार को राजधानी में कोरोना के कुल 22 नए मामले सामने आए थे। रविवार को भी कोविड से किसी मरीज की जान नहीं गई थी।
दिल्ली के साथ-साथ देश में भी कोरोना केस के मामले कम हो रहे हैं। इस समय देश में केरल ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। हर रोज जो नए कोरोना केस आ रहे हैं, उसमें से करीब 55 से 60 फीसदी मामले केरल से आ रहे हैं। उत्तर भारत में इस समय कोरोना काफी हद तक काबू में है।
देश में कोरोना की स्थिति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार कोदेशभर में 25,404 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 339 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,62,207 है। वहीं कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब तक 4,43,213 हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,32,89,579 है।












Click it and Unblock the Notifications