कोरोना वायरस: दिल्ली के लिए राहत, लगातार 20वें दिन किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं

नई दिल्ली, 11 नवंबर: राजधानी दिल्ली के लिए कोरोना वायरस के मामले में राहत की खबर है। दिल्ली में गुरुवार को लगातार 20वें दिन किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 40 नए मामले सामने आए, कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई और 61 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रहने की वजह से सक्रिय मामले घटकर 367 रह गए हैं।

कोरोना र

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब 14,40,270 हैं। अब तक 14,14,812 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से कुल 25,091 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में 54 नए मामले सामने आए थे और 15 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी। वहीं मंगलवार को दिल्‍ली में 33 नए केस दर्ज हुए थे। हाल ही में दिवाली और फिर छठ के चलते विशेषज्ञ कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जता रहे थे। हालांकि अभी तक दिल्ली में त्योहारों का ऐसा कोई असर नहीं दिखा है।

देश और दुनिया में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना की स्थिति की बात की जाए तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,091 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में कोरोना से 340 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,556 है। देश में कोरोना टीकाकरण का कार्यक्रम भी लगातार जारी है।

दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले अब 25 करोड़ के पार पहुंच गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। खासतौर से अमेरिका, भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, रूस में कोरोना का प्रकोप ज्यादा है। यूरोप और एशिया के कई देशों में इसकी दूसरी और तीसरी लहर देखने को मिली है। जिसके चलते भी विश्व में चिंताए बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+