दिल्ली में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले, एक मरीज की गई जान

नई दिल्ली, 17 सितंबर: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार 50 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए और एक संक्रमित की इस दौरान मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटे में 56 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए, जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 407 हो गई है।

 Coronavirus 33 new cases 56 recoveries and one death in delhi today active cases 407active cases 407

दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों यानी 407 में से 109 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं बाकी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 14,38,428 मामले मिले हैं। जिसमें से 14,12,936 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं अब तक 25,085 लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ा है।

राजधानी में कोरोना के नए मामलों में हर दिन थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। दिल्‍ली में एक दिन पहले, गुरुवार को कोरोना के 28 नए मामले आए थे और कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 57 नए मामले आए थे। बता दें कि फिलहाल दिल्ली में कोरोना संक्रमण काबू में हैं लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर से दिल्ली बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। इस साल अप्रैल में एक दिन में सबसे ज्यादा 28,395 मामले आए थे और तीन मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 448 मौतें हुई थीं।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना वायरस की स्थिति की बात की जाए तो आज देश में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 34,403 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,39,056 है। अब तक के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3.33 करोड़ से अधिक है। वहीं देश में अब तक 77.24 करोड़ वैक्सीन डोज (पहली और दूसरी) लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+