कोरोना वायरस: दिल्ली में आज फिर एक हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस 3700 के पार

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,094 नए मामले सामने आए हैं और 2 मरीजों की कोविड से मौत हुई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 640 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, ऐसे में राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 3,705 हो गए हैं।

 दिल्ली

दिल्‍ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी 1,042 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए थे। वहीं संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले गुरुवार को राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 965 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली की आर वेल्यू 2 से ज्यादा हुई

दिल्ली में कोरोना वायरस की आर वैल्यू इस सप्ताह 2.1 पाई गई है। इस हफ्ते दिल्ली का आर वैल्यू 2.1 थी इसका मतलब है कि हर संक्रमित व्यक्ति नए दो लोगों को संक्रमित कर रहा है। आईआईटी-मद्रास की एनालिसिस से पता चला है कि दिल्ली की आर-वैल्यू इस हफ्ते 2.1 रही, जबकि इंडिया की आर-वैल्यू 1.3 रही। आईआईटी-मद्रास के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जयंत झा ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोरोना की चौथी लहर शुरू हो गई है। अभी हम सिर्फ यह कह सकते हैं कि एक संक्रमित व्यक्ति दो अन्य लोगों को संक्रमित कर रहा है।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें तो कोरोना के मामलों में कुछ बढोतरी बीते एक हफ्ते में देखने को मिली है। शनिवार को केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,527 नए कोरोना मरीजों का पता चला है। इससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर एक बार फिर 15 हजार के पार चला गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देशभर में अब 15,079 सक्रिय मरीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+