कोरोना का कहर: दिल्ली में हर घंटे हो रही 10 लोगों की मौत
देश में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। देश में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक और डरावना आंकड़ा प्रस्तुत किया है। विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण हर घंटे 10 लोगों की मौत हो रही है।

Recommended Video
सोमवार को राजधानी में कोविड के कारण 240 लोग मारे गए, जोकि पिछले साल शुरू हुई महामारी के बाद एक दिन में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं राजधानी में कोरोना की सकारात्मकता दर 26.12% हो गई है। पिछले 5 दिनों में दिल्ली में 823 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है, डॉक्टरों के साथ मीटिंग के बाद PM मोदी ने क्या-क्या कहा?
वहीं, रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र उछाल देखा गया। रविवार को दिल्ली में 25,462 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 24,375 नए मामले सामने आए और 167 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को राज्य में 141 लोगों की मौत हुई जबकि गुरुवार को 112 लोंगो की कोरोना के कारण मौत हो गई। नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 8,77,146 हो गए हैं। जबकि अबतक 12,361 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रविवार तक दिल्ली में 90,696 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है जिसमें 68,778 आरटीपीसीआर टेस्ट और 21918 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं।
वहीं, दिल्ली में अब तक 7.87 लाख लोग इस संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। वहीं रविवार को राज्य में कोरोना के संक्रीय मामलों की संख्या 74,941 से बढ़कर 76,887 हो गई, जबकि रविवार तक आइसोलेशन में रह रहे लोगों की संख्या 34,938 से बढ़कर 37,337 हो गई है। वहीं, दिल्ली में रविवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी इजाफा हुआ कंटेनमेंट जोन की संख्या 13,259 से बढ़कर 15,039 हो गई है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए 18,231 बेड उपस्थित है, जिनमें से 3,016 बेड खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications