जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले पर चितिंत हुई AAP, सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार को दी ये सलाह
जम्मू कश्मीर में लगातार बुधवार को तीसरी घटना हुई है। इस आतंकी हमले में अब तक तीन की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण संभालने के बाद कश्मीर में हुए इन तीन आतंकी हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा है।
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने के बावजूद कश्मीर में आतंवादी गतिविधियां और हमले कम नहीं हुए हैं इसलिए केंद्र सरकार को अपनी विदेश नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए और अपने सहयोगियों के साथ चर्चा करनी चाहिए।

बता दें जम्मू-कश्मीार में आतंकवादियों ने बुधवार को सेना के अस्थायी संचालन बेस (टीओबी) पर गोलीबारी की, जिसमें सेना के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है। वहीं एक आम नागरिक इस एनकाउंटर में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।
पिछले तीन दिन में ये तीसरी आतंकी घटना है जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आर्मी पोस्ट पर फायरिंग में सीआरपीएफ जवान शहीद, 6 जवान घायल हुए हैं।
दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा जब देश में नोटबंदी लागू की गई तो तत्कालीन मोदी सरकार ने दावा किया कि आतंकवादी गतिविधियं खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बदलने के बावजूद केंद्र सरकार आतंकी गतिविधियों को कम नहीं कर पाई है। यहां तक कि चीनी गतिविधियां भी बढ़ रही हैं, मुझे लगता है कि केंद्र को अपनी विदेश नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए और अपने सहयोगियों के साथ चर्चा करनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications