दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट-चोर गद्दी छोड़' रैली आज, जानें INDIA गठबंधन के नेता शामिल होंगे या नहीं?
Congress Ramlila Maidan Rally: कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज(14 दिसंब 2025) को 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली का आयोजन किया है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी चुनाव आयोग से मिलीभगत करके वोट चोरी कर रही है।
एक महीने की तैयारी के बाद हो रही यह रैली दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और अन्य शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से कांग्रेस देशभर में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा संदेश देना चाहती है।

Congress Vote Chor Gaddi Chhod Rally: कौन-कौन से नेता होंगे शामिल
इस महत्वपूर्ण रैली में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे मौजूद रहेंगे, जिनमें राहुल गांधी (जननायक), राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, और सचिन पायलट शामिल हैं। इन नेताओं के साथ सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष भी जुटेंगे। रैली का मुख्य उद्देश्य बीजेपी की कथित 'वोट कटवाओ, वोट बढ़वाओ' नीति और चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत पर हमला करके, जनता को एक बड़ा संदेश देना और वोट चोरी के खिलाफ देशव्यापी माहौल बनाना है।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Lok Sabha: अमित शाह के सामने राहुल गांधी ने अचानक क्या कह दिया? संसद में मच गया बवाल
Congress Rally: 'इंडिया' गठबंधन के दलों की अनुपस्थिति
रैली से जुड़ा एक बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस ने अपने सहयोगी इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को इसमें क्यों नहीं बुलाया है। रैली का फोकस पूरी तरह से कांग्रेस के आंतरिक नेतृत्व और संगठन पर रखा गया है। यह रैली मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी की अपनी ताकत और मुद्दों को स्थापित करने की कोशिश लगती है, खासकर बीजेपी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाने के मामले में। हालांकि, गठबंधन के सहयोगियों को न बुलाना भविष्य की साझा रणनीति पर सवाल खड़े करता है।
रैली की व्यापक तैयारी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) इस रैली को सफल बनाने के लिए करीब एक महीने से व्यापक तैयारी कर रही थी। डीपीसीसी के सभी 14 जिला अध्यक्ष और 250 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष इस आयोजन के लिए राजधानी में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने स्थानीय नेताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान को बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनरों से सजाया गया है, और सुरक्षा के लिए चारों तरफ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ब्रिटिश नागरिकता के आरोप पर राहुल गांधी को होगी सजा? फंस चुके हैं कई दिग्गज, क्या होगी कार्रवाई?
कांग्रेस का आरोप और 'फॉर्मूला'
कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट आरोप है कि बीजेपी ने सत्ता पर कब्ज़ा करने का एक फॉर्मूला बना रखा है: विरोधियों के वोट कटवा दो और अपना वोट बढ़वा लो, फिर चुनाव आयोग सेट करो और सत्ता पक्की करो। कांग्रेस ने इसे 'मनमानी' बताते हुए, 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली के माध्यम से इस फॉर्मूले का विरोध करने का संकल्प लिया है। पार्टी का मानना है कि यह रैली सफल होगी और जनता के बीच वोट चोरी के खिलाफ एक मजबूत संदेश जाएगा, जिससे देश में इस मुद्दे पर माहौल बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications