संदीप दीक्षित के बिगड़े बोल: जिस AAP ने लगातार तीन बार दिल्ली में दी शिकस्त, उसे बताया गीदड़ से भी बदतर
Sandeep Dixit: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक बार फिर से अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की तुलना गीदड़ से कर दी है। दरअसल, INDIA गठबंधन में आम आदमी पार्टी के शामिल होने को लेकर जब संदीप दीक्षित से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा गठबंधन बनता है तो इस तरह की पार्टियां भी शामिल हो जाती हैं। संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने कहा कि जहां जंगल में शेर रहते हैं, हाथी रहते हैं वहां गीदड़ भी रहते हैं। दो चार तो ऐसे आते रहते हैं, उसमें क्या बड़ी बात है।
संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने कहा कि मैं तो आम आदमी पार्टी की तुलना गीदड़ से भी नहीं करूंगा क्योंकि गीदड़ में भी कुछ बढ़िया क्वालिटी होती है। उसका भी प्रकृति में कुछ योगदान होता है। संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल जी को जब ऐसा लग रहा कि इस बिल से संघीय ढांचे पर प्रहार हो रहा है तो फिर वह जम्मू-कश्मीर को जब केंद्रशासित प्रदेश बनाया जा रहा था तब वह क्यों नहीं बोले। वह चंडीगढ़ और पुड्डुचेरी और पर बात क्यों नहीं करते हैं। क्या केवल दिल्ली के लोगों को ही पूर्ण राज्य का अधिकार चाहिए।

नीचे देखें पूरा VIDEO...
संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने कहा कि मैं अपनी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आप सिर्फ संघीय ढांचे पर प्रहार पर आम आदमी पार्टी के साथ हो या हर चीज में उनके साथ हो। संदीप दीक्षित ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी बीजेपी पर कुछ नहीं बोल रही लेकिन कमलनाथ जी और कांग्रेस के ऊपर हमला कर रही है। जो पार्टी मध्य प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस के ऊपर प्रहार कर रही है वह किस गठबंधन में है। INDIA या अप्रत्यक्ष रूप से NDA गठबंधन मे।












Click it and Unblock the Notifications