Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025 Manifesto: दिल्‍ली चुनाव में जीत के लिए बीजेपी, आप व कांग्रेस में से किसने-क्‍या वादे किए?

Manifesto Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 29 जनवरी को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी है, जिसमें दिल्‍ली की जनता से लंबे-चौडे़ वादे किए गए हैं। कर्नाटक और राजस्‍थान में कांग्रेस सरकारों के दौरान लागू की गईं कई योजनाओं को दिल्‍ली चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जगह दी है। कांग्रेस से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी भी अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी हैं।

दिल्‍ली चुनाव 2025 घोषणापत्र में आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों ने ही महिलाओं की मासिक पेंशन को प्राथमिकता दी है। निशुल्‍क इलाज और सस्‍ता सिलेंडर जैसी घोषणाएं भी की गई है। दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे तब पता चलेगा कि दिल्‍ली की जनता को किस पार्टी का घोषणापत्र रास आया है। मतदान से पहले आइए नजर डालते हैं तीनों प्रमुख पार्टियों के घोषणापत्र पर।

यह भी पढ़ें- Congress Manifesto: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, Delhi Election 2025 में जनता से किए ये वादें?

Manifesto Delhi Election 2025

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप का घोषणापत्र (AAP Manifesto in Delhi Assembly Elections 2025)

27 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें भाजपा में मोदी की गारंटी की तर्ज पर दिल्‍ली की जनता को केजरीवाल की 15 गारंटी दी गई है। आप का घोषणा पत्र जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव 2025 के लिए ये केजरीवाल की गारंटी पक्की वाली गारंटी हैं, जो आगामी पांच साल में पूरी होंगी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार से जीत के साथ ही खुला पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का केंद्र की राजनी​ति में द्वार,हरीश रावत को झटका

AAP Manifesto Delhi Election 2025

रोजगार की गारंटी।
माह महिला 21 सौ रुपए महिला सम्मान राशि ।
बुजुर्गों के इलाज लिए संजीवनी योजना।
पानी के गलत बिल माफ होने की गारंटी।
हर घर 24 घंटे तक साफ पानी।
यमुना साफ करने गारंटी।
दिल्ली सड़कें संवारने की गारंटी। सड़कें यूरोप की तर्ज पर बनाएंगे।
दलित छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना।
स्कूल-कॉलेज छात्रों को बसों में मुफ्त सफर और मेट्रो में 50 फीसदी छूट।
पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपये देने की गारंटी।
किरायेदारों को भी फ्री बिजली-पानी की गारंटी।
सीवर ओवरफ्लों की समस्या दूर करेंगे और पुरानी लाइनों को बदला जाएगा।
नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
ऑटो-टैक्शी और ई-रिक्शावालों की बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये मदद।
10 लाख का हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस और बच्चों की अच्छी शिक्षा की गारंटी।
दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए को प्राइवेट गार्ड रखने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा का घोषणापत्र (BJP Manifesto in Delhi Assembly Elections 2025)

भाजपा ने दिल्‍ली चुनाव 2025 के लिए तीन पार्ट में घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें पेंशन से लेकर पांच सौ रुपए में सिलेंडर समेत कई घोषणाएं की गई हैं।

संकल्प पत्र-1
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,500 रुपये पेंशन की भी घोषणा की।
बीजेपी ने महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देने का ऐलान किया है।
पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की भी घोषणा की।
बीजेपी ने विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने का भी वादा किया।
बीजेपी ने मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: दिल्‍ली में कितने के भाव में किसकी बन रही सरकार? जानें फलोदी के सटोरियों का ताजा अनुमान

BJP Manifesto Delhi Election 2025

संकल्प पत्र-2
बीजेपी ने संकल्प पत्र के दूसरे भाग में सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को 'केजी' से 'पीजी' तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया।
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का वादा किया था।
तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 'डॉ. बीआर अंबेडकर स्टाइपेंड योजना' के तहत 1 हजार रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड की बात कही।
संकल्प पत्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का भी वादा किया था।
घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव का वादा किया है। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी होगी।

संकल्प पत्र-3
पार्टी के सत्ता में आने पर 1,700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को संपत्तियों का पूर्ण मालिकाना हक मिलेगा, जिससे बिक्री, खरीद और निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
बीजेपी ने 'गिग वर्कर्स' और मजदूरों के लिए कई नई योजनाओं और कल्याणकारी उपायों का वादा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी 'गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड' बनाएगी और 10 लाख रुपये का बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर देगी।
पारदर्शी तरीके से 50,000 सरकारी पदों को भरने, स्वरोजगार के 20 लाख अवसर पैदा करने और एक भव्य महाभारत कॉरिडोर विकसित करने का भी वादा किया।
शाह ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली में सड़कें बनाने पर 41,000 करोड़ रुपये, रेलवे लाइन बिछाने पर 15,000 करोड़ रुपये और हवाई अड्डों पर 21,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
बीजेपी के घोषणापत्र में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड योजना के तहत जरूरतमंद छात्रों को दिल्ली मेट्रो में सालाना 4,000 रुपये तक की मुफ्त यात्रा का भी वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: फलोदी के बाद महादेव सट्टा बाजार की भी भविष्यवाणी, आप फिर बनाएगी सरकार?

Congress Manifesto Delhi Election 2025

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress manifesto for Delhi Assembly elections 2025)

कर्नाटक की तर्ज पर प्रत्येक गरीब परिवार एक महिला को प्‍यारी दीदी योजना में हर माह 2,500 रुपए देंगे।
जीवन रक्षा योजना के तहत दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुक्त इलाज की सुविधा देंगे। इसमें फ्री दवाएं और जांच भी शामिल होंगी।
सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे, इस दौरान उन्हें भी 8,500 रुपये हर महीने मिलेंगे।
हम 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर महीने 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती समेत एक मुफ्त राशन कीट देंगे।
फ्री बिजली योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार को कैसे पता चल रहा Delhi Election 2025 में कौन जीतेगा?

Congress Manifesto Delhi Election 2025

दिल्‍ली चुनाव 2025 में कांग्रेस के घोषणापत्र में अनुसूचित जाति के लिए क्‍या है?

हम ऐसा वातावरण तैयार करेंगे जिससे दिल्ली में संविधान के मूल्यों और बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों को उचित सम्मान दिया जाएगा।
हम सरकार में संविदा कर्मियों को स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए पात्रता मानदंड को अंतिम रूप देंगे।
हम बस्ती विकास केंद्रों के नेटवर्क को मज़बूत करेंगे और उनका विस्तार करेंगे।
हम अनुसूचित जाति समुदाय के लिए निर्धारित धनराशि को अन्य मदों में खर्च करने की वर्तमान सरकार की गलत आदत पर रोक लगाएंगे; हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अनुसूचित जाति उपयोजना आवंटन को अनुसूचित जाति की आबादी के स्तर तक बढ़ाया जाए।
हम अनुसूचित जाति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 15% सरकारी ठेके उन्हें देंगे।
हम अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की राशि को बढ़ाएंगे और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेंगे ताकि जेब से होने वाले खर्च की पूरी तरह से भरपाई हो सके।
हम दिल्ली एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक और विकलांग वित्तीय एवं विकास निगम को मजबूत करेंगे ताकि इन समुदायों को व्यवसाय शुरु करने के लिए कम से कम दर पर ऋण मिल सके।
समुदाय के मुद्दों के समाधान के लिए एक अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाएगा।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि तुगलकाबाद में संत रवि दास का मंदिर बनाया जाए और उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि धार्मिक पुजारियों को मिलने वाला कोई भी लाभ बिना भेदभाव के दिया जाए और इसमें बौद्ध भिक्षु और संत रविदास व भगवान बाल्मीकि के पुजारी भी शामिल हों।
हम दलित समाज के लिए एक निःशुल्क चार धाम यात्रा आयोजित करेंगे और उन्हें गौतम बुद्ध की स्थलीयाँ सारनाथ और बोधगया, संत रविदास की स्थली और बाबासाहेब अम्बेडकर की जन्म स्थली महु ले जाएँगे।

Congress Manifesto Delhi Election 2025

दिल्‍ली चुनाव 2025 में कांग्रेस के घोषणापत्र में OBC के लिए क्‍या है?

हम पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली में विभिन्न वंचित वर्गों की गिनती के लिए दिल्ली में जाति आधारित सर्वेक्षण करवाएंगे।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि OBC को उनकी जनसंख्या के अनुपात में विभिन्न सरकारी संस्थानों में प्रतिनिधित्व मिले।
हम क्रीमी लेयर के निर्धारण के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपए प्रति वर्ष करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र उचित अवधि तक वैध रहे।
दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश OBC वर्ग से के थे। उच्च शिक्षण संस्थानों में उनके नाम पर पीठ की स्थापना की जाएगी।
हम राज्य सरकार के अनुबंधों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों एवं अधीनस्थ न्यायिक सेवाओं में OBC के लिए आरक्षण सुनिश्चित करेंगे।
मंडल आयोग की सभी सिफारिशें लागू की जाएंगी।
हम नौकरी के विज्ञापनों के साथ-साथ रोस्टर भी प्रकाशित करेंगे।
हम दिल्ली SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक और विकलांग वित्तीय एवं विकास निगम को सशक्त करेंगे ताकि इन समुदायों को व्यवसाय शुरू करने के लिए कम से कम दर पर ऋण मिल सके।
हम पारंपरिक व्यवसाय करने वालों के लिए ऋण प्रदान करेंगे।

Congress Manifesto Delhi Election 2025

दिल्‍ली चुनाव 2025 में कांग्रेस के घोषणापत्र में अल्पसंख्यक के लिए क्‍या है?

हम दिल्ली एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक और विकलांग वित्तीय एवं विकास निगम को मजबूत करेंगे ताकि इन समुदायों को व्यवसाय शुरु करने के लिए कम से कम दर पर ऋण मिल सके।
हम उर्दू, पंजाबी और भोजपुरी के शिक्षकों की रिक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर भरेंगे।
सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार UPA सरकार के द्वारा 15 बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
दिल्ली में मदरसों के विकास में आने वाली बाधाओं को कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से दूर करेगी।
वक़्फ़ बोर्ड का गठन करके हम ईमाम और मोअजजिन को मिलने वाले भत्तों का समयबद्ध निस्तारण करवायेंगे।
हम पंजाबी अकादमी को पुनर्जीवित करेंगे और उसे पहले जैसा महत्व देंगे।
हम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पंजाबी चेयर की स्थापना के लिए वित्तपोषण करेंगे।
हम श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, जिसमें एक संग्रहालय और एक डिजिटल लाइब्रेरी भी होगी।
हम जैन वेलफेयर बोर्ड स्थापित करेंगे, जैसा कि हमने राजस्थान में किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+