हरिद्वार से जीत के साथ ही खुला पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का केंद्र की राजनीति में द्वार,हरीश रावत को झटका
haridwar lok sabha chunav result हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 6 लाख 53 हजार 808 वोट मिले।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को 1 लाख 64 हजार 56 के अंतर से जीत दर्ज की।

हरिद्वार से त्रिवेंद्र रावत की जीत के साथ ही उनका सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चल रहा सियासी वनवास खत्म हो गया। उधर राजनीति में बेटे को लांच करने की पूर्व सीएम हरीश रावत सफल नहीं हो पाए।
उत्तराखंड की वोटरों के हिसाब से प्रदेश की सबसे बड़ी सीट हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी हुए हैं। पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा हाईकमान ने टिकट दिया।
कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को चुनाव में उतारा। इसके साथ ही निर्दलीय और खानपुर से विधायक उमेश कुमार समेत 14 प्रत्याशी मैदान में थे। त्रिवेंद्र ने इस सीट पर जीत दर्ज कर भाजपा हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरे हैं।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की जीत के बाद उनके समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्र में अगर उत्तराखंड से किसी सांसद को वरीयता मिली तो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनीतिक सफर
- 1979 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर
- त्रिवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे।
- 1993 में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने।
- 1997 में त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने।
- साल 2002 में वे दोबारा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने।
- 2002 में डोईवाला विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीते।
- 2007 में डोईवाला से विधायक बने और मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने।
- 2017 में फिर से डोईवाला से जीते।
- 17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने।
- मार्च 2021 में उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया।
- 2023 में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा।
- 2024 में हरिद्वार से सांसद चुने गए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications