दिल्ली-NCR में आज से महंगी हुई CNG गैस, जानिए कितनी हुई कीमत

नई दिल्ली, 14 नवंबर। देश की राजधानी दिल्ली में आज से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। आईजीएल की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया है कि सीएनजी के रिटेल दामों में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज सुबह 6 बजे से बढ़ोतरी की जा रही है। आज से दिल्ली में सीएनजी के दाम 52.04 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। जबकि नोएडा में आज से गैस के दाम 58.58 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। वहीं गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी के दाम आज से 58.58 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

cng

सीएनजी के दामों में दिल्ली में आज 2.28 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2.56 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले 45 दिलों में लगातार तीसरी बार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ाए थे। 1 अक्टूबर के बाद 13 अक्टूबर को भी सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में पिछले 45 दिनों में सीएनजी के दाम में 6.84 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। जोकि तकरीबन 15 फीसदी से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+