CM Rekha Gupta: बिना टिकट कैसे उज्जैन से दिल्ली पहुंचा हमलावर? क्या है शिवलिंग पर कुत्ते वाली कहानी?
CM Rekha Gupta : बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ एक अप्रत्याशित घटना घटी, जिसने सियासी गलियारों में पूरी तरह से हड़कंप मचा दिया। सीएम पर उनके ही आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ, जिसमें रेखा गुप्ता चोटिल हो गई, हालांकि पुलिस ने तुरंत ही हमलावर को अपनी गिरफ्त में ले लिया, उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (1) के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है, वो 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।
हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश साकरिया के रूप में हुई है। वह एक आम नागरिक बनकर दस्तावेजों के साथ सीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में आया था, जहां कुछ ही देर बाद, उसने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले चिल्लाना शुरू कर दिया और सीएम पर हमला कर दिया।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साकरिया को रोका लेकिन इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 41 वर्षीय हमलावर नशे में लग रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से परेशान था हमलावर
जांचकर्ता राजेश साकरिया के मकसद का पता लगाने में जुटे हैं। उसकी मां ने बताया कि 'वह एक पशु प्रेमी है और दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को आश्रयों में स्थानांतरित करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से परेशान था।' तो वहीं कुछ अन्य जानकारी के अनुसार वह अपने एक रिश्तेदार की गिरफ्तारी से भी व्यथित था और गुप्ता से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था।'
सपने में शिवलिंग के ऊपर कुत्ता दिखा:हमलावर
अभी तक की जांच में ये पाया गया है कि उसका एक अपराधिक रिकॉर्ड रहा है, वो पुशप्रेमी है और उनके लिए वो कई आंदोलन में शामिल हो चुका है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक हमलावर ने पुलिस को बताया है कि 'उसे सपने में शिवलिंग के ऊपर कुत्ता दिखा था, जिससे उससे लगा कि भोलेनाथ ने उसे कुत्तों की रक्षा करने के लिए चुना है इसलिए वो कुत्तों के हितों के लिए लड़ रहा।' यही नहीं वो अयोध्या में बंदरों के समर्थन में अनशन भी कर चुका है।
राजेश साकरिया सीएम आवास के घर की रेकी की थी (CM Rekha Gupta)
सीएम आवास से जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उसके मुताबिक राजेश साकरिया 19 अगस्त ने सीएम आवास के घर की रेकी की थी। वो वहां एक दिन पहले रिक्शे से पहुंचा था और उसने वीडियो बनाया था, वो फोन पर किसी से बात कर रहा था, जो निम्मलिखित सवाल खड़े करते हैं।
- वो किससे फोन पर बात कर रहा था? क्या उसे किसी ने यहां पर भेजा था?
- उसकी मां ने कहा कि वो तो राजकोट से उज्जैन गया था, तो वो दिल्ली कैसे आ गया?
- क्या उसे किसी ने वहां जानबूझकर भेजा?
- सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के पीछे कारण क्या था, ये तो उसे भी पता ही था कि सीएम आवास पर वो अगर ऐसी कोई भी हरकत करेगा तो वो पकड़ा जाएगा, तो अंजाम की फिक्र ना करते हुए उसने ऐसा क्यों किया?
बिना टिकट के इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस पकड़ी (CM Rekha Gupta )
दिल्ली पुलिस के मुताबिक हमलवार 17 अगस्त को राजकोट से अहमदाबाद गया , वहां से 18 अगस्त को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए, उसी दिन शाम को उसने बिना टिकट के इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस पकड़ी और 19 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचा और सीधे स्टेशन से करोलबग के हनुमान मंदिर पहुंचा और हनुमान चालीसा का पाठ किया, वहां से वो सीधे मेट्रो के जरिए शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन पहुंचा और वहां से रिक्शा करके दिल्ली के सीएम हाउस पहुंचा, जहां के बाद से सीसीटीवी फुटेज में सब कैद हुआ है।
रात गुजरात भवन में बिताई
वो उस दिन सीएम से नहीं मिला, उसने रात गुजरात भवन में बिताई और 20 अगस्त को सुबह सीएम आवास पहुंचा और उसके बाद क्या हुआ ये सबको पता है।












Click it and Unblock the Notifications