'पीएम से दिल्ली की 'आप' संभल नहीं रही, इसलिए कर रहे बदनाम', मनीष सिसोदिया मामले को लेकर बोले सीएम केजरीवाल
मनीष सिसोदिया मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा ककि पीएम से दिल्ली की आप पार्टी संभल नहीं रही, इसलिए उसे बदनाम कर रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने सारे चैनलों में ये चलवाया कि मनीष सिसोदिया की कुल 52 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। लेकिन, केवल मनीष सिसोदिया के फ्लैट ही जब्त किए गए हैं। ये फ्लैट साल 2018 से पहले खरीदे गए थे, जब कोई कथित शराब घोटाला नहीं था। संपत्तियों की घोषणा कर दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि जो फ्लैट जब्त किए गए हैं, वो इलेक्शन एफिडेविड में डिक्लीयर्ड हैं। हम बीते एक साल से कह रहे हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ है। ये जानबूझ कर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से दिल्ली की आम आदमी पार्टी संभल नहीं रही है। आम आदमी पार्टी इतना शानदार काम कर रही है कि उनका अब एक ही मकसद है कि आम आदमी पार्टी के काम को रोकना । ईडी, सीबीआई या पुलिस के जरिए परेशान करना। ये शराब घोटाला पूरी तरह से आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए है।

अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर कलर ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत जैसे महान देश का ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इस तरह खुले आम झूठ बोलकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने की कोशिश करेगा। असली भ्रष्टाचारी कौन हैं, ये आप भी जानते हैं। हिम्मत है तो उन्हें पकड़ कर दिखाइये।












Click it and Unblock the Notifications