सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया 'देखो मेरी दिल्ली' ऐप, पर्यटकों को मिलेगी दिल्ली के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी
सीएम केजरीवाल ने सोमवार को 'देखो मेरी दिल्ली' लॉन्च किया। ऐप पर दिल्ली के पर्यटन स्थलों की सारी जानकारी उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली, 27 सितंबर। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं और राजधानी आने वाले पर्यटकों को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सीएम केजरीवाल ने बड़ा तोहफा दिया है। अब दिल्ली घूमने आने वाले लोगों को यहां के पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को 'देखो मेरी दिल्ली' टूरिज्म ऐप लॉन्च किया।
Recommended Video

ऐप पर दिल्ली के पर्यटन स्थलों की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। ऐप की लॉन्चिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज हमने एक ऐप लॉन्च किया है जिसमें दिल्ली के सभी ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थानों के बारे में सारी जानकारी है। उन्होंने कहा कि इसमें टिकट बुकिंग की सुविधा भी है।
यह भी पढ़ें: यूपी के सरकारी विभागों में एक लाख से ज्यादा भर्तियों का लक्ष्य, समूह 'ग' की नौकरी के लिए UPSSC कराएगा परीक्षा
दिल्ली का कोई भी व्यक्ति या कोई भी पर्यटक इस ऐप का उपयोग अपने दिल्ली दौरे की योजना बनाने के लिए कर सकता है। यह ऐप विशेष रूप से उन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की मदद करेगा जिनके पास जानकारी की कमी है। सीएम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर दिल्ली के सारे रेस्त्रां, मौज मस्ती की जगहों, ऐतिहासिक स्थलों की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पर्यटक उसके 5 किमी के दायरे में स्थित सारे पर्यटन स्थलों की जानकारी ऐप पर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि इस पहल से दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप को डाउनलोड कर इसका लाभ ले सकता है। केजरीवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य दुनिया भर से दिल्ली आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।












Click it and Unblock the Notifications