चुनाव आयोग से बोले केजरीवाल, आप अपनी EVM दीजिए 90 सेकेंड में मदरबोर्ड बदल देंगे
चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम में छेड़छाड़ को खारिज किए जाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम तो कह रहे हैं आप अपनी ईवीएम दीजिए, मदरबोर्ड बदलने में बस 90 सेकेंड लगते हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ का डेमो दिया। उन्होंने बाकायदा सबके सामने दिखाया कि आखिरी कैसे ईवीएम की कोडिंग की जाती है। कैसे ईवीएम में मदर बोर्ड को महज 90 सेकेंड में बदला जा सकता है।
क्या ईवीएम में हो सकती है छेड़छाड़?
भले ही आप विधायक ने ईवीएम से जुड़ा हुआ डेमो दिया हो लेकिन चुनाव आयोग ने उनके दावों को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं हो सकती है। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। पढ़िए क्या कहा उन्होंने...

चुनाव आयोग ने खारिज किया AAP का दावा
ईवीएम को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली विधानसभा में दिए गए डेमो को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम हैक की जा सकती है तो 12 मई को सभी पार्टियों की बैठक है। इसमें ईवीएम समेत चुनाव सुधार को लेकर चर्चा होगी। जिन पार्टियों को लगता है कि ईवीएम हैक हो सकती है इसमें शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा में EVM में छेड़छाड़ का डेमो
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज की ओर से जिस मशीन के जरिए डेमो दिया गया चुनाव आयोग ने उसे भी ईवीएम मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये ईवीएम मशीन नहीं हो सकती। चुनाव आयोग ने कहा कि ये एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो सकती है। ये बिल्कुल चुनाव आयोग की ईवीएम की तरह हो सकती है। इसमें छेड़छाड़ हो सकती है।

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिया डेमो
चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि ईवीएम को कहीं लेकर नहीं जा सकते हैं। अगर वाकई में विधानसभा में जिस मशीन का इस्तेमाल किया गया वो ईवीएम है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

चुनाव आयोग से ये बोले केजरीवाल
चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम में छेड़छाड़ को खारिज किए जाने पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम तो कह रहे हैं आप अपनी ईवीएम दीजिए, मदरबोर्ड बदलने में बस 90 सेकेंड लगते हैं। इसी के साथ केजरीवाल ने साफ कर दिया कि वो ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे को छोड़ने वाले नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications