Delhi: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दिल्ली में कहां- कहां आयोजन, CM केजरीवाल भी हुए शामिल

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नए मंदिर में दैनिक पूजा- पाठ का अनुष्ठान भी अब नियमित रूप से शुरू हो चुका है। इस अनुष्ठान को लेकर दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों के अलावा विदेशों में भी आयोजन हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थिति इस्कॉन मंदिर, कालका जी मंदिर समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम अयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल भी शामिल हो रहे हैं।

राजधानी में यहां होंगे दीपोत्वस के आयोजन
ईस्ट ऑफ कैलाश स्थिति इस्कॉन मंदिर में एक लाख दिये जलाए जाएंगे। सुबह 10:30 बजे से अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण इस्कॉन सभागार में भक्तों को दिखाया जाएगा। कालका जी मंदिर परिसर में नाथ संप्रदाय द्वारा आयोजित दो दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें सवा लाख दिये जलाए जाएंगे। वहीं सोमवार शाम साढ़े छह बजे कनॉट प्लेस में सवा लाख दिये जलाएंगे। उत्सव के लिए पूरे कनाट प्लेट को आठ हजार मीटर झालरों से सजाया गया है।

CM Kejriwal in events Pran Pratishtha

छतरपुर में अयोध्या का उत्सव लाइव
छतरपुर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण दिखाया जाएगा और हवन करेंगे। मंगलवार को लेजर शो के जरिए राम मंदिर की प्रतिकृति दिखाई जाएगी। भंडारा और 2100 दिये जलाकर उत्सव मनाएंगे।

कई जगह भंडारा, सीएम हुए शामिल
दिल्ली के कई मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार मंत्री व कई आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हुए। इस दौरान भंडारा, शोभा यात्रा, सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में आयोजित भंडारों में शामिल हुआ।"

वहीं इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित रामलीला देखने के बाद कहा था कि हमने आज प्रभु श्री राम जी की आराधना कर देश व दिल्ली की समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए प्रार्थना की है। सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

दिल्ली में कड़ाके सर्दियों के बीच भी पढ़ाई नहीं होगी बाधित, जानिए क्या है दिल्ली के सरकार का खास प्लान

दिल्ली सरकार की यमुना की सफाई का लक्ष्य 2025 तक होगा पूरा, जानिए अब तक हुए काम का अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+