बुराड़ी में सीएम आतिशी ने इलेक्ट्रिक बस डिपो का किया निरीक्षण
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जब से कुर्सी संभाली है, एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को आतिशी ने बुराड़ी में "आप" सरकार के शानदार इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया।
सीएम आतिशी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से लिखा:
1) 160 बसों की क्षमता वाले इस डिपो में बसों की चार्जिंग के लिए शानदार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है।
2)डिपो के 32 फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशनों के ज़रिए यहाँ बसें मात्र 1 घंटे की चार्जिंग में 150 किमी चल सकती है।
3)बसों की सफ़ाई के लिए यहाँ ऑटोमैटिक वॉशर भी मौजूद है।

आतिशी ने आगे कहा, प्रदूषण के ख़िलाफ़ जंग में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आज दिल्ली में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस फ्लीट है और जल्द ही हम पहले पायदान पर होंगे। उन्होंने कहा, दिल्ली ने साबित कर दिया है कि, जब सरकार में काम करने की इच्छाशक्ति हो और नियत साफ़ हो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
बता दें कि आज सीएम आतिशी ने दिल्ली में कई कार्यक्रमो में शिरकत की। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 'Excellence In Education Awards-2024' में दिल्ली के छात्रों और स्कूलों की असाधारण उपलब्धियों के जश्न के समारोह में भी वो शामिल हुईं।












Click it and Unblock the Notifications