CM आतिशी ने GGSSS झिलमिल कॉलोनी स्कूल में शानदार नए अकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया
New Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रही है। इस क्रम मुख्यमंत्री आतिशी ने बीते दिन GGSSS झिलमिल कॉलोनी स्कूल में शानदार नए अकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस मौके पर आतिशी ने कहा, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।
बता दें कि यब नई इमारत शानदार क्लासरूम्स, 6 हाई-टेक लैब्स, एमपी हॉल, लिफ्ट समेत तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

आतिशी ने अपने एक्स पर लिखा, हर बच्चे को सबसे अच्छी शिक्षा देने के अरविंद केजरीवाल के विज़न के तहत झिलमिल कॉलोनी के स्कूल में बच्चों को वर्ल्ड-क्लास अकेडमिक ब्लॉक समर्पित किया। यह नई बिल्डिंग शानदार क्लासरूम्स, 6 हाई-टेक लैब्स, एमपी हॉल, लिफ्ट समेत तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
उन्होंने लिखा, 10 साल पहले तक सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं किसी सपने की तरह थीं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मन में यह टीस होती थी कि काश वे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ पाते। लेकिन, पिछले 10 सालों में केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति ने इस टीस को दूर करते हुए बच्चों को यह आत्मविश्वास दिया है कि वे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से किसी भी तरह कम नहीं हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
वहीं, इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली की शिक्षा क्रांति जारी है। दिल्ली में एक और सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का आज उद्घाटन हुआ। इस नई बिल्डिंग में शानदार क्लासरूम, 6 हाई-टेक लैब्स, एमपी हॉल, लिफ्ट समेत कई आधुनिक सुविधाएं हैं। सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई।












Click it and Unblock the Notifications