शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और स्टूडेंट्स को CM आतिशी ने किया सम्मानित

New Delhi: शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और स्टूडेंट्स के सम्मान में त्यागराज स्टेडियम में Excellence in Education Awards- 2024 का आयोजन किया गया। इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मुख्यमंत्री आतिशी ने इस अवसर पर कहा कि "शिक्षा क्रांति ने हर बच्चे को सशक्त किया है। ये छात्र ही भारत को दुनिया में नंबर 1 देश बनाएंगे।"

बता दें कि, त्यागराज स्टेडियम में वार्षिक 'शिक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार-2024' में दिल्ली के सबसे उत्कृष्ट छात्रों और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

Atishi

इस मौके पर अपने संबोधन में आतिशी ने कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता देने वाले राष्ट्र वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं, और यह सच है कि शिक्षा ही प्रगति का मार्ग है। उन्होंने कहा, शिक्षा को शासन के केंद्र में रखकर, पिछले एक दशक में अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व ने एक शिक्षा क्रांति को जन्म दिया है, जिसने हमारे प्रतिभाशाली बच्चों को विशेष जरूरतों वाले बच्चों का आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के अवसरों के साथ सशक्त बनाया है।

आगे आतिशी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आज सम्मानित छात्र उत्कृष्टता की इस भावना को आगे बढ़ाएंगे और अपनी असीम क्षमता से भारत को दुनिया में नंबर 1 बनाएंगे। दिल्ली सरकार हमेशा बच्चों के भविष्य बनाने के लिए अच्छे काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+