CM आतिशी और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का किया दौरा, छात्रों ने साझा किया अपना अनुभव
New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आप नेता मनीष सिसोदिया के साथ सिविल लाइंस स्थित स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा किया। बच्चों के साथ सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया ने नाश्ता करने के साथ स्कल में मौजूद सुविधाओं, प्रशिक्षण, डाइट और खेलों को लेकर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि ये स्पोर्ट्स स्कूल बच्चों ओलंपियन तैयार कर रहा है।
छात्रों ने आतिशी और मनीष सिसोदिया के साथ बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि पहले ऐसा कहा जाता था अच्छा खेलकर हम नौकरी हासिल करेंगे, लेकिन यहां आने के बाद हमारी सोच बदल गई। अब हमारा एकमात्र लक्ष्य है देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आना। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दस साल पहले हमने जो सपना देखा था आज वो साकार होता दिख रहा है। उन्होंने बताया एक वक्त में यहां टूटी-फूटी इमारतें होती थी। आज यहां World Class स्पोर्ट्स एकेडमी है।

वहीं, सीएम आतिशी ने अपने निजी एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया के साथ Delhi Sports School में हमारे भावी ओलंपियंस से मुलाकात की। दिल्ली सरकार के इस अनूठे स्कूल जहाँ, "खेल ही पढ़ाई है" में देशभर से खेल प्रतिभाओं को चुनकर उन्हें 10 ओलंपिक गेम्स के लिए वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग, कोचिंग और सुविधाएं मिल रही है। इन खिलाड़ियों की मेहनत और खेल के प्रति जुनून से वो दिन दूर नहीं जब ओलंपिक की पदक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर होगा और पूरा देश इनपर गर्व करेगा।












Click it and Unblock the Notifications