अंदर रहें या बाहर... केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्‍नी सुनीता का पहला बयान, दिल्‍ली वालों से कही ये बात

Kejriwal Wife Sunita's first statement: दिल्‍ली के मुख्‍,यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार की रात शराब घोटाले से जुड़े केस में अरेस्‍ट किया था। अरविंद केजरीवाल के अरेस्‍ट होने के लगभग 24 घंटे बाद अब उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल का पहला बयान सोशल मीडिया पर आया है।

arvind kejriwal

सुनीता केजरीवाल ने एक्‍स पर केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक पोस्‍ट लिखी हैं जिसमें उन्‍होंने लिखा

"आपके 3 बार के चुने हुए मुख्‍यमंत्री को पीएम मोदी ने सत्‍ता के अहंकार में अरेस्‍ट करवाया है। वो सबको CRUSH करने लगे हैं। उन्‍होंने आगे लिखा यह दिल्‍ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्‍यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।"

सुनीता केजरीवाल ने अपनी पोस्‍ट के अंत में लिखा जनता जनार्दन सब जानती है। जय हिंद । इस पोस्‍ट के साथ सुनीता ने हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी भी शेयर किया।

सुनीता केजरीवाल की इस पोस्‍ट पर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के फैंस जबाव दे रे हैं कि हम सब आपके साथ हैं । अंत में सत्य की जीत होगी।

सीएम जेल से ही सरकार चलाएंगे

बता दें गुरुवार को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि था कि केजरीवाल सीएम पर से इस्‍तीफा नहीं देंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। हालांकि ईडी के द्वारा अरेस्‍ट किए जाने के बाद दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका(PIL) दाखिल की।

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज क्‍या हुआ?

गौरतलब है कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम केजीवाल को शुक्रवार को दोपहर दो बजे दिल्‍ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े केस में कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की न्‍यायिक हिरासत मांगी है।

ईडी ने कोर्ट में केजरीवाल को जज के सामने पेश करते हुए कहा अरविंद केजरीवाल इस शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं। ईडी ने कहा दिल्‍ली शराब नीति को बनाने में केजरीवाल सीधे तौर से शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+