दिल्ली में 3 मई से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

नई दिल्ली, मई 1: बेकाबू होते कोरोना के बीच दिल्ली में भी अब जल्द 18 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों का टीकाकारण अभियान शुरू होने वाला है। कल तक वैक्सीन कंपनी से दवा सप्लाई ना होने के कारण टीकाकरण अभियान होल्ड पर था। वो अब फिर से शुरू होने वाला है, जिसकी जानकारी खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शनिवार को मीडिया को दी है।

delhi cm kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन के बारे में बताया कि हमारे पास 4.50 लाख वैक्सीन आ गई हैं, जिनको सभी जिलों में बांटी जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में परसों सुबह यानी 3 मई से बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट के वो वैक्सीन सेंटर पर न पहुंचे।

दिल्ली की ऑक्सीजन किल्लत को लेकर केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की बहुत परेशानी हो रही है। दिल्ली को ​एक दिन में 976 टन ऑक्सीजन की जरूरत है और हमें 490 टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है, कल केवल 312 टन ऑक्सीजन आई है। हमें आज ऑक्सीजन मिल जाए तो दिल्ली में 24 घंटे में 9,000 ऑक्सीजन बेड तैयार हो जाएंगे।

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस की 77 फीसदी नई मौतें 10 राज्यों में हुई है, जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु में हुईं है। कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से आज महाराष्ट्र में 828, दिल्ली में 375 और उत्तर प्रदेश में 332 मौतें हुईं हैं।

दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन

वहीं दिल्ली में बढ़ते कोरोना के प्रकोप और वायरस की चेन को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया है। इससे पहले दिल्ली में 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+