DCPCR ने पीरियड्स को लेकर शुरू किया जागरूकता अभियान, अरविंद केजरीवाल ने की तारीफ
नई दिल्ली। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने महिलाओं की महावारी की समस्या को लेकर एक अभियान 'अब पता चल जाने दो' की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत के साथ 'हैप्पी पीरियड्स डे' मनाया गया। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) के इस अभियान की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) की ओर से शुरू की गई 'अब पता चलने दो' पहल की सराहना करता हूं। हमारे समाज में पीरियड्स को एक टैबू नहीं माना जाना चाहिए।
1 हफ्ते तक चलेगा PCPCR का ये अभियान
आपको बता दें कि DCPCR द्वारा शुरू किए गए अभियान के जरिए पीरियड्स और उससे जुड़ी रूढ़िवादी सोच के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। आपको बता दें कि ये अभियान अगले 1 हफ्ते तक चलेगा। इस अभियान में DCPCR के साथ मिलकर कई और संस्थाएं इस कैंपेन को आगे बढ़ा रही हैं। इस कैंपेन से डॉ. सुरभि सिंह भी कई सालों से जुड़ी हैं और सच्ची सहेली संस्था के माध्यम से वो समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं।
कैसे लोगों को किया जाएगा जागरूक?
एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान के तहत हाथ पर लाल निशान बनाने, सैनेटरी नैपकिन उपहार में देने, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता सहित कई दूसरे कार्य किए जाएंगे। बेहतर प्रेरणादायक पोस्टर और शुभकामना कार्ड बनाने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।