पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
नई दिल्ली, 29 मई: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश आज चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है। चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन में किसानों के हित की बात की और हर मोर्च पर वो देश के किसान वर्ग के साथ खड़े नजर आए। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजली दी। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'किसान हितों की बुलंद आवाज रहे लोकप्रिय किसान नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।'

सीएम केजरीवाल के अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजली दी। मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ने वाले महान नेता चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।'
आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह ने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक देश के पांचवें प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया। 23 दिंसबर 1902 को जन्मे चौधरी चरण सिंह की जयंती को सरकार हर साल राष्ट्रीय किसान दिवस के तौर पर मनाती है।












Click it and Unblock the Notifications