एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले दीपक पुनिया से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल
एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दिल्ली के जिन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल जीता है उनसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पहलवान दीप पुनिया से मुलाकात की है।
अरविंद केजरीवाल ने दीपक पुनिया के साथ अपने घर पर मुलाकात की। उन्होंने दीपक पुनिया को अपने घर पर चाय पर आमंत्रित किया था। इस दौरान दोनों के बीच खेल को लेकर चर्चा हुई। सीएम केजरीवाल ने दीपक के साथ की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अरविंद केजरीवाल ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, एशियन गेम्स में 86kg कैटेगरी में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया जी को आज अपने घर चाय पर बुलाया। दीपक ने अपने शानदार खेल से देश और दिल्ली का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा की दीपक पुनिया को उनकी बेहतरीन जीत की उन्हें बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जल्द ही हम दिल्ली के उन सभी खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित करेंगे जो एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल लेकर आए हैं।
बता दें कि दिल्ली में प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सीलेंस योजना के तहत खिलाड़ियों को सहायता मुहैया कराई जाती है जिससे कि वह खेल के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सके। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेल के मूलभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
नजफगढ़ कैर, प्रहलादपुर में नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और पूटकलां में सिंथेटिक कोर्ट बनाया गया है। साथ ही कई जगहों पर खेल से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। केजरीवाल से मुलाकात के दौरान पुनिया ने दिल्ली सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए अऱविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications