एशियन गेम्स में दो मेडल लाने वाले अभिषेक वर्म से घर पर मिले सीएम केजरीवाल
जिस तरह से एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया उसकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है।
दिल्ली के जिन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें केजरीवाल अपने घर पर चाय पर बुला रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैँ। इसी कड़ी में सीएम केजरीवाल ने तीरंदाजी में दो मेडल दिलाने वाले अभिषेक वर्मा से मुलाकात की है। बता दें कि दिल्ली में खिलाड़ियों के लिए मिशन एक्सिलेंस स्कीम की शुरुआत की गई है, जिसका उन्हें काफी लाभ हो रहा है।

अभिषेक वर्मा के साथ तस्वीर को साझा करते हुए केजरीवाल ने लिखा, एशियन गेम्स में भारत को तीरंदाज़ी में सिल्वर और गोल्ड समेत दो पदक दिलाने वाले भारतीय खिलाड़ी अभिषेक वर्मा एवं उनके परिवार को भी आज अपने आवास पर चाय पर बुलाया। अभिषेक ने अब तक तीन एशियन गेम्स में कुल 5 पदक भारत को दिलाए हैं।
ये बड़ी उपलब्धि है, उन्हें उनकी शानदार जीत की बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अभिषेक दिल्ली सरकार की मिशन एक्सिलेंस स्कीम का हिस्सा हैं। इस स्कीम का हमारे खिलाड़ियों को बहुत फ़ायदा हो रहा है और नतीजे शानदार आ रहे हैं।
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने पवन सहरावत से मुलाकात की थी। उनकी तस्वीर को साझा करते हुए केजरीवाल ने लिखा, एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले दिल्ली के खिलाड़ी पवन सहरावत और उनके परिवार को आज अपने घर चाय पर बुलाया। पवन सहरावत गोल्ड जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान हैं। पवन को उनकी शानदार जीत की बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। ऐसे ही दिल्ली और देश का नाम रोशन करते रहो।












Click it and Unblock the Notifications