सीएम केजरीवाल ने दिल्ली परिवहन विभाग में लॉन्च की फेसलेस सर्विस, ऑनलाइन होंगे सारे काम
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली परिवहन विभाग में शुरू की फेसलेस सर्विस, ऑनलाइन होंगे सारे काम
नई दिल्ली, 11 अगस्त: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं की शुरुआत की है। आज (11 अगस्त) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लॉन्च कर दिया है। फेसलेस सर्विस के जरिए परिवहन विभाग की 30 से ज्यादा सेवाएं बैठे ऑनलाइन मिल पाएंगी। दिल्ली के लोगों को ड्राइविंग लाइसेस, आरसी जैसे तमाम डॉक्युमेंट के लिए आरटीओ दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।
Recommended Video

दिल्ली में परिवहन विभाग से जुड़े काम जैसे, डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस, पते में बदलाव, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट आरसी, एनओसी, परमिट ट्रांसफर, पैसेंजर सर्विस व्हीकल बैज ऑनलाइन होंगे।
अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लॉन्च करते हुए कहा, हम परिवहन विभाग में 'फेसलेस सेवाएं' शुरू कर रहे हैं। ये तकनीक और आधुनिकता कि दिशा में बहुत बड़ा कदम है। अब आप घर बैठे कंप्यूटर खोलकर परिवहन विभाग के सारे काम करा सकते हैं। कोई कागज, फाइल, डॉक्यूमेंट लेने के लिए बिचौलिए या दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत अब नहीं होगी। केवल ड्राइविंग टेस्ट देने और गाड़ी की फिटनेस चेक कराने के लिए आपको परिवहन विभाग में आना पड़ेगा। परिवहन विभाग से ये काम शुरू हुआ है। अब सारे विभागों के अंदर सबकुछ ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये ऐतिहासिक कदम है, पहले लोगों को दलालों के पास जाकर इस तरह की सुविधाओं को लेना पड़ता था। आज से ये नया नियम लागू हो गया जिसके बाद दफ्तर-फाइलिंग का सिस्टम खत्म हो गया है। अब किसी को किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ अपने फोन-कम्प्यूटर पर जाकर इन सुविधाओं को ले सकते हैं।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार काफी समय से इस नए सिस्टम को लेकर तैयार कर रही थी, अब ये शुरू हो गया है तो लोगों को जोनल ऑफिसों में लाइनों में नहीं लगना होगा।












Click it and Unblock the Notifications