दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को किया तलब, जांच में शामिल होने के लिए भेजा नोटिस

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले की जांच में शामिल होने को कहा है। भाजपा सांसद के नेतृत्व में प्रदर्शन के मौके पर पहुंचने के बाद केजरीवाल के आवास के सामने के गेट में तोड़फोड़ की गई थी।

cm arvind kejriwal house attacked bjp tejasvi surya delhi police notice probe

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि जांच अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मामले पर चर्चा करने के बाद सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत सूर्या को व्हाट्सएप पर नोटिस भेजा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आईओ ने उन्हें मामले की जानकारी दी और उन्हें 28 अप्रैल को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

Recommended Video

    CM House Attack: BJP ने क्यों किया हमलावर उपद्रवियों को सम्मानित ! | वनइंडिया हिंदी

    विरोध उस बयान को लेकर था जिसमें केजरीवाल ने कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को झूठा करार दिया था। दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण में, उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बढ़ावा देने के लिए भाजपा पर निशाना साधा था। दिल्ली पुलिस इस घटना में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    30 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास में तोड़फोड़ की थी। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कार्यकर्ताओं के एक समूह का नेतृत्व केजरीवाल के आवास के सामने किया।

    तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि "भाजपा युवा मोर्चा ने कश्मीर हिंदुओं के नरसंहार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उपहास के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने केजरीवाल से बिना शर्त माफी की मांग की। युवा मोर्चा का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। राम मंदिर का मजाक बनाना, हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना, बटला हाउस पर सवाल उठाना, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना आम आदमी पार्टी की नीति रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+