टीम इंडिया की जीत पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, खुशी का यह पल देने के लिए शुक्रिया

भारतीय टीम ने जिस तरह से विश्वकप में अहम मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी उससे देशभर में खुशी की लहर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीम इंडिया को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

अरविंद केजीरवाल ने ट्वीट करके लिखा, विश्वकप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत। हमारी अविश्वसनीय टीम को इस शानदार जीत की बधाई, हमें खुशी और उत्साह का पल देने के लिए बधाई। आप ऐसे ही चमकते रहे और देश को गौरवान्वित करते रहे।

Arvind kejriwal

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 191 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। महज 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 31वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह ने मैच में 7 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप ने 10 ओवर में सिर्फ 35 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि जडेजा ने 9.5 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट झटका।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर आतिशी 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 6 छक्के, 6 चौके लगाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 53 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। मैच में जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+