चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन के चलते बंद, नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लें वैकल्पिक मार्ग

Delhi NCR Traffic Updates: दिल्ली। पिछले 28 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लें। हालांकि, सरकार ने यह बात साफ कर दी है कि वो इन कानूनों को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेगी। लेकिन कानूनों में संशोधन के लिए केंद्र सरकार तैयार है। तो वहीं, अब सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी किसानों ने सड़कों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि किसान आंदोलन की वजह से चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए उन्हें वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी है।

Chilla & Ghazipur borders are closed for traffic coming from Noida & Ghaziabad to Delhi

बता दें कि किसान आंदोलन के चलते लोगों को किन रास्तों से आना चाहिए और किन से बचना चाहिए इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगातार एडवाइजरी (Delhi NCR Traffic Updates) जारी हो रही है। बुधवार (23 दिसंबर) को भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से आने वाले यातायात के लिए चिल्ला, गाजीपुर की सीमाएं बंद हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अनाद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपड़ा और लोनी सीमाओं के माध्यम से दिल्ली आने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

ये बॉर्डर भी रहेंगे बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सिंघु, औचंदी, पियाउ मनियारी और मंगेश बॉर्डर भी बंद रहेंगे। लोगों को लामपुर, सफियाबाद, सबोली और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। मुबारका और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके और एनएच 44 की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+