Chandni Chowk Chunav Result 2025: चांदनी चौक में AAP Vs BJP में कड़ा मुकाबला! क्या पुनर्दीप कायम रखेंगे लाज?

Chandni Chowk Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में चांदनी चौक सीट पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक है। 5 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब सभी की नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस प्रतिष्ठित सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) से पुनर्दीप सिंह साहनी (Punardeep Singh Sawney), भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सतीश जैन (Satish Jain), और कांग्रेस से मुदित अग्रवाल (Mudit Agarwal) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर इस बार 55.96% मतदान दर्ज किया गया है।

पिछले चुनावों की बात करें तो, 2020 में AAP के परलाद सिंह साहनी ने BJP के सुमन कुमार गुप्ता को 29,584 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, 2015 में AAP की अलका लांबा ने BJP के सुमन कुमार गुप्ता को 18,287 वोटों से पराजित किया था। आइए जानते हैं क्या है चुनावी समीकरण?

Chandni Chowk Chunav Result 2025

Chandni Chowk Seat History: क्या है चांदनी चौक सीट का राजनीतिक इतिहास?

चांदनी चौक सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। 1951 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के युद्धवीर सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1972 में कांग्रेस के रमा शंकर ने भारतीय जन संघ के जनार्दन गुप्ता को 1,404 वोटों से हराया। 1977 में जनता पार्टी के राज कुमार जैन ने कांग्रेस के रमा शंकर को 6,852 वोटों से पराजित किया। 1983 में भाजपा के वासदेव कप्तान ने कांग्रेस के राम प्रकाश गुप्ता को 931 वोटों से हराया।

दिल्ली चुनाव 2025 : मैदान में कौन-कौन?

क्रमांक उम्मीदवार दल वोट नतीजे
1
पुनर्दीप सिंह साहनी
AAP - -
2
सतीश जैन BJP - --
3
मुदित अग्रवाल कांग्रेस -- --

दिल्ली चुनाव 2025 के उम्मीदवारों में कौन कितना अमीर, क्रिमिनल, पढ़ा-लिखा?

Punardeep Singh Sawney Profile: पुनर्दीप सिंह साहनी (AAP)

  • कितनी संपत्ति- 21 करोड़+
  • कितनी देनदारियां- 55 लाख+
  • कितने क्रिमिनल केस- 1
  • पढ़े-लिखे- 12वीं पास बी.कॉम द्वितीय वर्ष

Satish Jain Profile: सतीश जैन (भाजपा)

  • कितनी संपत्ति- 7 करोड़+
  • कितनी देनदारियां- 17 लाख+
  • कितने क्रिमिनल केस- 0
  • पढ़े-लिखे- पोस्ट ग्रेजुएट- एमए

Mudit Agarwal Profile: मुदित अग्रवाल (कांग्रेस)

  • कितनी संपत्ति- 14 करोड़ +
  • कितनी देनदारियां- 2 करोड़ +
  • कितने क्रिमिनल केस- 2
  • पढ़े-लिखे- ग्रेजुएट
क्रमांक उम्मीदवार दल संपत्ति क्रिमिनल केस पढ़ाई
1
पुनर्दीप सिंह साहनी AAP ₹21 करोड़+ 1 12वीं पास
2
सतीश जैन BJP ₹7 करोड़+ 0
पोस्ट ग्रेजुएट (M.A)
3
मुदित अग्रवाल Congress ₹14 करोड़+ 2 ग्रेजुएट

दिल्ली चुनाव 2020 के नतीजों पर एक नजर

क्रमांक उम्मीदवार दल वोट वोट प्रतिशत
1
प्रहलाद सिंह AAP 50,891 65.92%
2
सुमन कुमार गुप्ता BJP 21,307 27.60%
3
अलका लांबा Congress 3,881 5.03%

दिल्ली चुनाव 2025 चुनाव के प्रमुख जानकारी

क्रमांक चुनावी आंकड़ें
1
कुल सीटें - 70
2
बहुमत का आंकड़ा - 36
3
कुल उम्मीदवार - 699
4
मतदान केंद्र - 13,766
5
कुल मतदाता - 1.56 करोड़
6
कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.44

चांदनी चौक सीट क्यों अहम है?

  • दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सीटों में से एक।
  • AAP ने 2015 और 2020 में बड़ी जीत हासिल की थी।
  • BJP यहां फिर से वापसी करना चाहती है।
  • कांग्रेस के लिए यह सीट उसकी खोई हुई जमीन वापस पाने का मौका हो सकती है।
क्रमांक दिल्ली चुनाव 2025 आगे क्या होगा?
1
8 फरवरी 2025 वोटों की गिनती और असली नतीजे।
2
BJP अगर को बहुमत मिलता है, तो 25 साल बाद दिल्ली में सरकार।
3
AAP अगर वापसी करती है, तो यह एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।

दिल्ली चुनाव के पिछले 7 सालों का समीकरण?

क्रमांक साल दल सीटें
1
2020 AAP 62
2
2015 AAP 67
3
2013 BJP 31
4
2008 कांग्रेस 43
5
2003 कांग्रेस 47
6
1998 कांग्रेस 52
7
1993 BJP 49

Deoli Chunav Result 2025: क्या AAP फिर मारेगी बाजी या होगा उलटफेर? क्या कहता है गणित?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+