Delhi News: दिल्ली-NCR में पराली जलाने वालों पर केंद्र सरकार सख्त, ऐसा किया तो देना होगा भारी जुर्माना

Delhi News: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर भारी जुर्माने का ऐलान किया है। इस कदम का उद्देश्य वायु प्रदूषण में गिरावट लाना है। जो हर साल सर्दियों के मौसम में गंभीर स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संकट का कारण बनता है।

जुर्माने की नई दरें, नई नीति के अनुसार

केंद्र सरकार की नई नीति के अनुसार दो एकड़ तक की भूमि पर पराली जलाने वाले किसानों पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दो से पांच एकड़ के बीच की भूमि पर यह जुर्माना बढ़कर 10,000 रुपए हो जाएगा। पांच एकड़ से अधिक भूमि रखने वाले किसानों के लिए जुर्माना अब 30,000 रुपए तय किया गया है। यह जुर्माना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के 2024 के संशोधित नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

parali

वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम

इस निर्णय के पीछे सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोर्ट ने पहले सरकार द्वारा लगाए गए पुराने जुर्माने की आलोचना करते हुए इसे दंतहीन और अप्रभावी करार दिया था। कोर्ट ने ये भी पाया कि कड़े नियामक ढांचे की कमी और अधिकारियों की धीमी नियुक्ति के कारण प्रदूषण नियंत्रण उपायों में देरी हो रही थी। इन कारणों से सरकार ने CAQM के नियमों को संशोधित कर प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिक प्रभावी जुर्माने लागू किए हैं।

वायु गुणवत्ता की गंभीर स्थिति

दिल्ली के आनंद विहार, बवाना, मुंडका, और वजीरपुर जैसे इलाकों में अक्टूबर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। वायु गुणवत्ता में इस गिरावट को देखते हुए दिल्ली-NCR में सख्त उपायों की जरूरत महसूस की जा रही थी।

प्रदूषण से संबंधित शिकायतों का प्रबंधन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और CAQM को अब शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए विशेष अधिकार दिए गए हैं। नए नियमों के तहत एक संगठित प्रवर्तन प्रणाली की स्थापना की गई है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदूषण संबंधित शिकायतों का उचित तरीके से समाधान हो।

सरकार द्वारा उठाए गए यह सख्त कदम दिल्ली-NCR में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक निर्णायक प्रयास है। इस पहल से उम्मीद है कि वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण में सांस लेने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+