दिल्ली विधानसभा का फंड रोकने का मामला, प्रमुख सचिव वित्त सदन में नहीं हुए हाजिर, अध्यक्ष ने दिया यह आदेश
Delhi Assembly Winter Session: दिल्ली विधानसभा का फंड रोके जाने से जुड़े विषय पर प्रिंसिपल फाइनेंस सेक्रेटरी आशीष चंद्र वर्मा को सदन में तलब किया गया था, किंतु, उनकी जगह फाइनेंस सेक्रेटरी निहारिका राय सदन में पहुंची। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने जानकारी दी कि आशीष चंद्र वर्मा ने लिखकर भेजा है कि मैं छुट्टी पर हूं। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इसे सदन की अवमानना ठहराते हुए मांग की कि सदन को एक दिन के लिए बढ़ाकर प्रिंसिपल फाइनेंस सेक्रेटरी को बुलाया जान जाना चाहिए, क्योंकि सदन के दौरान इस स्तर के अफसर छुट्टी कैसे ले सकते हैं?

इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि सदन की भावना को समझते हुए मैं पुनः से आदेश देता हूं कि संध्या 5 बजे तक आशीष चंद्र वर्मा हाउस में उपस्थित हों, वरन इस मामले को प्रिविलेज कमेटी को भेजा जाएगा। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की है कि विधानसभा को डिजिटलाइज्ड करने से जुड़े प्रस्ताव को वित्त विभाग ने स्वीकृति नहीं दी।
सोमवार को दिल्ली विधानसभा ने सदन के लिए आवंटित सरकारी धन को स्वीकृति देने में कथित रूप से बाधा डालने के लिए वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को पेश करने का प्रस्ताव पारित किया था। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के मुताबिक वित्त सचिव आशीष चंद्र वर्मा की ओर से धनराशि स्वीकृत नहीं किए जाने की वजह से इस साल दिवाली और छठ त्योहार पर विधानसभा के सालाना कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सके है।
यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार लोगों को सिखाएगी ड्राइविंग, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलेगा परिवहन विभाग












Click it and Unblock the Notifications