DDA के माध्यम से लोगों के घरों को उजाड़ने का अभियान: मंत्री गोपाल राय
दिल्ली के संगम विहार में बुलडोर एक्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि पूरे दिल्ली में जिस तरह DDA के माध्यम से लोगों के घरों को उजाड़ने का अभियान चल रहा है, वह बहुत दर्दनाक है। जिन लोगों ने उत्तराखंड में जाकर लोगों की जान बचाई आज वे बेघर होकर घूम रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इस बीच बुलडोजर एक्शन भी जारी है। साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में सुबह से कई बुलडोजर भेजे गए हैं। यहां मकान, दुकान या फिर चहर दीवारी के कथित अवैध निर्माण पर एक्शन लिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक कई आशियानों को जमीनदोज किया जा चुका है।

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन को लेकर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। मंत्री ने कहा, "पूरे दिल्ली में जिस तरह DDA के माध्यम से लोगों के घरों को उजाड़ने का अभियान चल रहा है, वह बहुत दर्दनाक है। जिन लोगों ने उत्तराखंड में जाकर लोगों की जान बचाई आज वे बेघर होकर घूम रहे हैं। मुझे लगता है यह अमानवीय है, जब तक सरकार उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती तब तक उनके घर को उजाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications