CAG Report: 'AAP सरकार ने सही निर्णय लिया था', विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट पर आतिशी ने क्या-क्या बताया ?
CAG Report: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने सीएजी रिपोर्ट पर बीजेपी पर पलटवार करते हुए LG ED और CBI पर गंभीर आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि ये CAG रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि शराब की कालाबाजारी हुई है।
हम लगातार कहते रहें कि अगर नई आबकारी नीति को ठीक से लागू किया गया होता तो हर साल इससे 8900 करोड़ रुपए कमाया जा सकता था। AAP सरकार बार-बार कह रही थी कि शराब के ठेकेदारों ने लागत मूल्य की गलत गणना करके मुनाफा कमाया और ये सब जानते हैं कि ये प्रॉफिट किस पार्टी के पास जा रहा था।

'CAG Report हमारी बात सच साबित करता है' आतिशी
दिल्ली की पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "इस रिपोर्ट ने हमारी बात को पुख्ता कर दिया है। शराब की कितनी बिक्री हो रही है, इसमें भ्रष्टाचार है। यह रिपोर्ट बताती है कि 28 प्रतिशत से ज्यादा भ्रष्टाचार ठेकेदार कर रहे थे और पैसा दलालों की जेब में जा रहा था। यह रिपोर्ट बताती है कि शराब की कालाबाजारी हो रही थी और सबको पता था कि शराब के ठेके किस पार्टी के लोगों के पास हैं। शराब ठेकेदारों ने लागत मूल्य की गलत गणना करके मुनाफा कमाया गया है। "
आतिशी ने कहा,एक खराब पॉलिसी को हटाकर अच्छी पॉलिसी लाई गई लेकिन इसका अच्छी तरह इंप्लीमेंटेशन नहीं किया गया जिससे पैसे सरकारी खजाने में नहीं पहुंच सका। इसे रोकने में दिल्ली के उपराज्यपाल, ईडी और सीबाई का मुख्य हांथ था। ये सब जानते हैं कि ये शराब के ठेकेदार कौन थे।
ये भी पढ़ें: CAG Report Delhi: दिल्ली शराब नीति के कारण 2,002 करोड़ का राजस्व घाटा: CAG रिपोर्ट
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "आज दिल्ली विधानसभा में आबकारी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली में आप सरकार ने पुरानी आबकारी नीति की खामियों और भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया था। पुरानी नीति के तहत हरियाणा और यूपी से अवैध रूप से शराब लाई जाती थी। यह सीएजी रिपोर्ट उसी बात को दोहरा रही है जो हमने कहा था कि पुरानी नीति के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान हो रहा है। इस नीति से यह स्पष्ट होता है कि AAP सरकार ने पुरानी नीति को हटाकर सही निर्णय लिया था।"












Click it and Unblock the Notifications