दिल्ली: DTC बस में BSF जवान युवती को आंख मारकर कर रहा था गंदे-गंदे इशारे, गिरफ्तार

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/bsf-constable-was-arrested-for-allegedly-winking-at-24-year-old-woman-in-dtc-bus/articlecontent-pf127197-448118.html

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीटीसी में मंगलवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। एक गैर सरकारी संगठन( एनजीओ) में काम करने वाली 24 वर्षीय एक महिला ने शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति पर उस समय घूरने और आंख मारने का आरोप लगाया जब वह डीटीसी की एक बस में यात्रा कर रही थी।

युवती को आंख मारकर कर रहा था गंदे-गंदे इशारे

युवती को आंख मारकर कर रहा था गंदे-गंदे इशारे

पुलिस ने बताया कि महिला आर के पुरम के एक एनजीओ में काम करती है। उसने पुलिस को घटना के सिलसिले में शिकायत की। महिला का आरोप है कि जब वह डीटीसी की बस संख्या 711 में जनकपुरी से सत्य निकेतन के लिए सवार हुई तो बस में मौजूद एक व्यक्ति उसे गंदे-गंदे इशारे कर रहा था। महिला ने जब उस युवक को उसके इस तरह के व्यवहार के बारे में पूछा तो उसने महिला को फिर से आंख मारी और मुस्कराने लगा।

नशे में धुत था बीएसएफ का जवान

नशे में धुत था बीएसएफ का जवान

इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक बस से नीचे उतरता उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स की पहचान चरन सिंह के तौर पर हुई है। वह बीएसएफ में जवान है। जिस वक्त युवक को हिरासत में लिया गया वह शराब के नशे में धुत था। आरोपी को चिकित्सा जांच के बाद जेल में भेज दिया गया। जिस समय चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया वह उस समय ऑफ ड्यूटी पर था।

फरवरी में हुई थी एक ऐसी ही घटना

फरवरी में हुई थी एक ऐसी ही घटना

यह डीटीसी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ डीटीसी बस में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया था। मामला दिल्ली के वसंत विहार थाना इलाके का था। 7 फरवरी को डीयू की एक छात्रा डीटीसी की रूट नंबर 774 से कॉलेज से घर जा रही थी। तभी एक अधेड़ उम्र का शख्स उस छात्रा के पास आकर बैठ गया। वह अश्लील हरकतें करने लगा। इतना ही नहीं, उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी की थी। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 हजार के इनाम की भी घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+