MCD Results 2022: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पर्ची में क्या लिखा था, जिसपर अब भाजपा नेता ने किया ट्वीट

Nighat Abbass on MCD Results 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम आने पर भाजपा प्रवक्ता निगहत अब्बास ने अरविंद केजरीवाल को उनके एक लिखित दावे के लिए उनकी जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि भाजपा के मत प्रतिशत बढ़ा है। ये बता रहा है कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए खड़ी हो गई है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जिस क्षेत्र से विधायक बने हैं वहां के चार में से तीन वार्ड में आम आदमी पार्टी की हार हुई है।
भाजपा प्रवक्ता निघत ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान न्यूज चैनल एबीपी के मंच पर इंटरव्यू के दौरान अरविंद केजरीवाल की लिखित पर्ची का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने लिखकर दिया था कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा को अधिकतम 20 सीटें ही हासिल होंगी। अपने ट्विट में निघत ने लिखा, "हंसने की जरूरत नहीं है। वह आए दिन इस तरह का मजाक उड़ाते हैं। एमसीडी में 15 साल बाद भी बीजेपी का वोट शेयर बरकरार है।"
इसके अलावा निघत अब्बास ने एक बयान भी जारी किया जिसमें लिखा, "दिल्ली के कट्टर ईमानदार को कट्टर थप्पड़ मारा है दिल्ली की जनता ने। भ्रष्ट और हवाला मैन सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया शराब माफिया ने अपनी विधान सभाओं के वार्ड में हार पाई है। जनाब क्या जवाब दोगे अब"।












Click it and Unblock the Notifications