राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी का पलटवार, VIDEO शेयर करके बताई तस्वीर की सच्चाई

दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बना गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सड़क पर है और लगातार प्रदर्शन कर रहे है। तो वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक तस्वीर ट्वीट कर किसानों का समर्थन करने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने शनिवार (28 नवंबर) को एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें एक जवान बुजुर्ग किसान पर डंडे चलाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, राहुल गांधी के इस ट्वीट पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी पलटवार करते हुए एक वीडियो शेयर कर इसका जवाब दिया।

Recommended Video

      Farmers Protest: किसानों को लेकर Rahul Gandhi - Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा | वनइंडिया हिंदी
      bjp reaction on Rahul Gandhi tweet

      कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 'राहुल गांधी को सबसे अधिक बदनाम विपक्षी नेता होना चाहिए जो लंबे समय बाद भारत ने देखा है।' बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली वाली राहुल गांधी वाली है जिसमें जवान किसान की डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि जवान की लाठी ने किसान को छुआ भी नहीं।

      तस्वीर साझा कर राहुल गांधी ने लिखा था, 'बड़ी ही दुखद फोटो'
      दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में एक जवान किसान पर लाठी चलाते हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर साझा करने के साथ राहुल गांधी ने लिखा, 'बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो 'जय जवान जय किसान' का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है।'

      कानून बनाए वह ठीक, किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
      उत्तर प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों की तस्वीरे ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+