'केजरीवाल अब 'जेल रिटर्न क्लब' में शामिल हो गए', बीजेपी का दिल्ली CM पर बड़ा हमला

Kejriwal Interim Bail: दिल्ली की कथित शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। इधर, बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल की अंतरिम जमानत का मतलब है कि वह अब 'जेल रिटर्न क्लब' का हिस्सा बन गए हैं।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक रिहाई की अनुमति दी है, जब लोकसभा चुनाव के 7वांऔर अंतिम चरण का मतदान होगा। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा, जिस पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को "जेल रिटर्न क्लब" का सदस्य करार दिया है।

Kejriwal interim bail

भाजपा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरावील की तुलना उन कुछ अन्य राजनेताओं से की जो जेल गए और जमानत पर बाहर आए। भाजपा ने यह भी याद किया कि कैसे केजरीवाल सोनिया गांधी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयान देते थे , लेकिन अब उसी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"अरविंद केजरीवाल बाहर आ गए हैं और जश्न मना रहे हैं, लेकिन वो आखिरकार लालू प्रसाद यादव, जयललिता और शिभू सोरेन की तरह 'जेल रिटर्न क्लब' का हिस्सा बन गए हैं। जो कहते थे कि वह शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल भेजेंगे, वह अब INDI गठबंधन का हिस्सा हैं, क्योंकि वे सभी (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के खिलाफ हैं।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल अब 'जेल रिटर्न मुख्यमंत्रियों' के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। 1997 में बिहार के तत्कालीन सीएम लालू यादव को इसकी सदस्यता मिली थी, इसके बाद तमिलनाडु की जयललिता को 1996 में, 2000 में तमिलनाडु के करुणानिधि इस क्लब के सदस्य बने। जो शख्स शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल भेजने की बात करते थे, तिहाड़ से लौटने के बाद उनके सुर बदल गए हैं।''

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दिल्ली सीएम शुक्रवार को 50 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मंदिर में जाकर दर्शन किए और फिर पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+