दिल्ली के दिल में भी मोदी, लेकिन सीएम की पहली पसंद केजरीवाल: सर्वे

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही चुनाव की तारिखों का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन दिल्ली की जनता का रुख सामने आ गया है। दिल्ली की जनता ने अपनी राय सामने ला दी है। इंडिया टुडे ग्रुप की सर्वे के मुताबिक दिल्ली की जनता के दिल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, लेकिन दिल्लीवालों ने मुख्यमंत्री के तौर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पहली पसंद माना है।

arvind kejriwal

ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जबकि आम आदमी पार्टी को 25 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 3 से 5 सीटें हासिल होती दिख रही हैं।

जहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है वहीं मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की पहली पसंद है। अरविंद केजरीवाल 35 फीसदी दिल्ली की जनता पहली पसंद हैं। जबकि भाजपा के डॉ हर्षवर्धन दूसरे नबंर है, उन्हें 16 फीसदी वोट मिले हैं।

जबकि 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 9 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली की जनता के लिए भ्रष्टाचार अब भी अहम मुद्दा है। दिल्ली की जनता का मानना है कि भाजपा की सरकार मंहगाई रोकने में सबसे कारगर है। वहीं पोल में हिस्सा लेने वाले लोगों में से 21 फीसदी ने भ्रष्टाचार को सबसे अहम मुद्दा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+