दिल्ली में बोरियां फंसा कर भाजपा कर रही नाले जाम, आप ने लगाया गंभीर आरोप
दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में सीवर में जानबूझ कर बोरियां डाल रही है। जिस कारण दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो हो रहा और सीवर जाम भी रहता है।

आप के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने ये आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने के लिए भाजपा ये साजिश रच रही है।
आप नेता ने दावा किया कि वर्तमान समय में दिल्ली में सीवर से ओवरफ्लो होना एक बड़ी समस्या है। इसकी वजह से राजधानी के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। उन्हें परेशानी हो रही है।
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश ने फोटो और वीडियो भी शेयर किया जिसमें बोरी सड़क पर रखी हुई थी वहीं से पानी बाहर आ रहा था। इन फोटोज को दिखा आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा जो इसमें पानी नजर आ रहा है वो सीवर ओवर फ्लो है। ऐसे ही सीवर का पानी और कई जगहों पर ओवर फ्लो हो रहा हैं। उन्होंने कहा दिल्ली जल बोर्ड के सफाई कर्मी जब सफाई कर रहे हैं तो उनमें से ऐसी ही बोरियां निकल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications