केजरीवाल के आवास के बाहर की थी तोड़फोड़, अब BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित
केजरीवाल के आवास के बाहर की थी तोड़फोड़, अब BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित
दिल्ली, 16 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया है, जिन्होंने पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ की थी। यह सम्मान कार्यक्रम दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुआ है। आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे हैं।

Recommended Video
कोर्ट ने उन्हें यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि मामले में आरोपों की उचित जांच के लिए न्यायिक हिरासत में रखा जाना ठीक नहीं। हालांकि, इससे पहले अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 8 लोगों की जमानत याचिक पर सुनवाई करते हुए कहा था कि यह शांतिपूर्वक विरोध करने के मौलिक अधिकार से कहीं ज्यादा है। इस टिप्पणी के सात ही कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था।
तो वहीं, अब जमानत मिलने के बाद बीजेपी के इन आठ कार्यकर्ताओं का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही, आदेश गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'हिंदू विरोधी केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त जेल गए बीजेपी युवा मोर्चा के 8 कार्यकर्ताओं को 14 दिनों बाद कोर्ट द्वारा जमानत मिली। आज प्रदेश कार्यालय में अपने इन युवा क्रांतिकारियों का स्वागत किया। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ सदैव लड़ता रहेगा।'
वहीं, इस पर आम आदमी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बीजेपी निशाना साधते हुए कहा, 'सीएम केजरीवाल के घर पर जानलेवा हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं को BJP फूलों की माला पहनाकर सम्मानित कर रही है। साबित है कि BJP सिर्फ़ गुंडों को अपनी पार्टी में शामिल ही नहीं करती, बल्कि गुंडागर्दी और लफंगाई को बेशर्मी से वर्चस्व भी देती हैं।'
क्या था मामला
30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान केजरीवाल के घर के बाहर जमकर उपद्रव और तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी। इस हमले में सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर को भी तोड़ दिए गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications