'गोवा में नौकरी के नाम पर BJP ने किया महाभ्रष्टाचार', संजय सिंह का बड़ा आरोप
Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। ये मामला नौकरी से संबंधित घोटाले का है। संजय सिंह ने कहा कि Goa में Jobs के नाम पर BJP ने किया महा भ्रष्टाचार किया है।
संजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी के बदले रिश्वत लेने वाले इस घोटाले में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी का भी नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस Scam की जानकारी दी, उसे अपनी जान भी देनी पड़ी। 10 साल से बीजेपी नौकरी देने के नाम पर भ्रष्टाचार करती रही है।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां बीजेपी नौकरी देने के नाम पर भ्रष्टाचार करती रही है। कई मामले सामने आए हैं, लेकिन इन्हें शर्म नहीं आती। आगे संजय सिंह ने कहा कि एक मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम सामने आया है, ये गंभीर मामला है।












Click it and Unblock the Notifications