ट्रेन में बनियान-अंडरवियर पहने विधायक ने नशा कर रखा था, मेरी सोने की अंगूठी छीन ली थी: सह-यात्री
नई दिल्ली। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान अंडरवियर व बनियान पहनकर घूमते दिखे बिहार के जदयू विधायक गोपाल मंडल पर अब एक यात्री ने नशे में बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। मंडल के कोच में सफर करने वाले सह-यात्री ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि, "ट्रेन में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक गोपाल मंडल सिर्फ अंडरवियर और बनियान में थे। उन्होंने पी हुई थी। उन्होंने नशे में गाली-गलौज की। मेरी सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली थी।"

बिहार के विधायक गोपाल मंडल का मामला
ट्रेन में बदतमीजी करने व सोने की अंगूठी छीनने के मामले में विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने वाले रेलयात्री का नाम प्रहलाद पासवान है। पासवान ने विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उस शिकायत में पासवान ने कहा है कि, "नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (जनता दल यूनाइटेड) का विधायक जब मेरे साथ कोच में सफर कर रहा था, तो वह नशे में था। उसने सिर्फ सफेद बनियान और अंडरवियर पहना हुआ था। उसे टोका तो गाली-गलौज करने लगा। उसने मेरी सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली। मेरे साथ दुर्व्यवहार करने व उसकी हरकतों के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"
Recommended Video

"मेरे जेवरात छीन लिए, गालियां भी दीं"
बता दिया जाए कि, विधायक गोपाल मंडल की शर्मसार करने वाली हरकत का वीडियो सामने आया है। मंडल गुरुवार की रात पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। मंडल और उनके साथी कोच की सीट नंबर-13, 14 और 15 पर थे। इस दौरान वह ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में टहलते दिखे। यात्रियों के मुताबिक, चलती ट्रेन में उन्होंने हंगामा किया। उसी कोच में 22-23 नंबर सीट पर बैठे यात्री प्रह्लाद पासवान ने आरोप लगाए हैं कि, विधायक ने शर्मनाक हरकत की थीं। विरोध करने पर विधायक ने जेवरात छीन भी लिए। यह सब पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास डिब्बे हुआ।

सफाई में विधायक ने दिया यह तर्क
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद केस को जांच के लिए आरा के पास बिहिया जीआरपी को ट्रांसफर किया है, जो कि उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं, एक दिन पहले भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के उक्त विधायक ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर वायरल होने के बाद अनुचित कपड़ों के लिए अपने पेट की ख़राबी को वजह बताया। विधायक ने कहा, "मैं जब ट्रेन में चढ़ा था..तो मेरा पेट खराब हो गया था। उसके बाद मैं अंडरवियर और बनियान में था। मैं झूठ नहीं बोलता।"
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications