Delhi: भाजपा ने बढ़ाया Kapil Mishra का कद, बनाया दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष

Kapil Mishra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कपिल मिश्रा को दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी गई है। बता दें कि, बीजेपी में आने से पहले मिश्रा आम आदमी पार्टी के विधायक थे।

दिल्ली प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार 05 अगस्त को लेटर जारी करते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश अनुसार कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का 'प्रदेश अध्यक्षय' नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Kapil Mishra

दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट पार्टी नेताओं का अभार जताया। कपिल मिश्रा ने लिखा,

एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस ज़िम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृहमंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर...दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।

कपिल मिश्रा कौन हैं?
कपिल मिश्रा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं और उनका जन्म 13 नवंबर 1980 को हुआ था। कपिल मिश्रा पूर्व भाजपा पार्षद अन्नपूर्णा मिश्रा और रामेश्वर मिश्रा 'पंकज' के बेटे हैं। कपिल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज से बीए और फिर सोशल वर्क में एमए की पढ़ाई की है।

26 नवंबर 2012 को जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था तो कपिल मिश्रा भी अरविंद केजरीवाल की टीम में शामिल थे। 2015 में कपिल ने आप के प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के चार बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को हराकर दिल्ली की छठी विधान सभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद कपिल साल 2019 में भाजपा में शामिल हो गए और उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के एक्टिव नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+