Bharat Parv: मिस हो गई परेड? गणतंत्र दिवस की झांकियां देखने का एक और मौका है आपके पास, ये रहे डिटेल्स
Bharat Parv 2026: गणतंत्र दिवस बीत चुका है और आज 27 जनवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर देश की संस्कृति, कला और शौर्य का महाकुंभ 'भारत पर्व' (Bharat Parv) अपनी पूरी रंगत के साथ शुरू हो चुका है। अक्सर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में भारी भीड़ या पास न मिल पाने की वजह से लाखों लोग उन भव्य झांकियों (Republic Day Tableau) को करीब से देखने से चूक जाते हैं, जो कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर अपनी चमक बिखेरती हैं। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है!
पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित यह छह दिवसीय उत्सव उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो मिनी इंडिया के दर्शन एक ही छत के नीचे करना चाहते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा ने इस पर्व का आज उद्घाटन किया है। भारत पर्व आज से अपनी पूरी भव्यता के साथ आम जनता के लिए दोपहर 12 बजे से खुल गया है। यहां आपको गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में शामिल हुई सभी झाकियां भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: Republic Day Parade Bhairav Battalion: दुश्मन के लिए काल और देश के लिए ढाल, क्यों खास है सेना की यह नई यूनिट?
Republic Day Parade कि झांकियों को करीब से देखने का सुनहरा मौका
गणतंत्र दिवस की परेड में झांकियां काफी तेजी से निकल जाती हैं, लेकिन भारत पर्व 2026 में इस बार परेड की सभी 41 झांकियों को लाल किले के लॉन में प्रदर्शित किया गया है। यहां आप आराम से रुककर इन झांकियों के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं और अलग-अलग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की बारीकियों, उनकी कला और उनकी उपलब्धियों को गहराई से समझ सकते हैं। यह उन सभी के लिए एक बोनस अवसर है जो परेड की भव्यता को फिर से जीना चाहते हैं।
आज से 31 जनवरी तक सांस्कृतिक महासंगम
27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक लाल किले का पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा रहेगा। हालांकि, भारत पर्व की शुरुआत 26 जनवरी की शाम 5 बजे से हो चुकी है। गणतंत्र दिवस की शाम 4 घंटे के लिए खुलने के बाद आज, 27 जनवरी से भारत पर्व का उत्सव सुबह 12 बजे से शुरू हो चुका है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों द्वारा 48 सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए जाएंगे।
शौर्य की गूंज: भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के 22 बैंड अपनी सुरीली और जोश भरी धुनों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
वंदे मातरम के 150 साल: इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहा है, जो देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
Bharat Parv 2026: स्वाद और शिल्प का संगम, 'भारत के रंग, अपनों के संग'
भारत पर्व सिर्फ देखने का ही नहीं, बल्कि अनुभव करने का उत्सव है। यहां 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। लाइव कुकिंग के जरिए आप अपनी पसंदीदा डिशेज को बनते हुए भी देख सकते हैं।
102 स्टॉल्स पर राज्यों और जनजातीय संस्थानों के बेहतरीन हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद उपलब्ध हैं। यदि आप शॉपिंग के शौकीन हैं, तो यह हस्तनिर्मित कलाकृतियां खरीदने का सबसे अच्छा स्थान है।
बच्चों के लिए क्विज और नुक्कड़ नाटक
आज से शुरू हो रहे इस उत्सव में परिवारों और बच्चों के लिए खास इंतजाम हैं। नुक्कड़ नाटक, क्विज और इंटरएक्टिव जोन के जरिए नई पीढ़ी को भारत की विरासत से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 25 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों की भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि यहाँ आने वाले हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ विशेष जरूर हो।
भारत पर्व से जुड़ी जरूरी जानकारी, समय और एंट्री (Bharat Parv Time and Entry)
गणतंत्र दिवस उत्सव की समाप्ति के साथ भारत पर्व का आगाज हो चुका है। अगर आप भी आज या आने वाले दिनों में लाल किला जाने का मन बना रहे हैं, तो ये बातें नोट कर लें:
- तारीख: 26 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक।
- समय: दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।
- एंट्री: भारत पर्व में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क (FREE) है।
ये भी पढ़ें: Bhairav Battalion: जयपुर के बाद कर्तव्य पथ पर दिखा भैरव कमांडो का दम, क्या है सेना की ये नई घातक यूनिट?












Click it and Unblock the Notifications