Bharat Bandh:दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर भारी जाम, हजारों गाड़ियां चेकिंग में फंसी

नई दिल्ली, 20 जून। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में आज देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली में भारत बंद के चलते भारी ट्रैफिक जाम का लोगों का सामना करना पड़ रहा है। सरहौल बॉर्डर पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर काफी जाम लगा हुआ है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने यहां गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी है, जिसके चलते काफी लंबा जाम लगा हुआ है। बता दे कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है और इसी कड़ी में कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

jam

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protest: आज Bharat Bandh, Delhi से Gurugram तक भीषण जाम | वनइंडिया हिंदी | *News

    रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग रास्तों पर दिल्ली में भारी जाम लगा है। नोएडा, गुरुग्राम के बॉर्डर पर दिल्ली में भारी जाम है। कई किलोमीटर लंबाजाम लगा है। गौर करने वाली बात है कि कई संगठनों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस पहले ही इसके लिए तैयार थी। दिल्ली आ रहे लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम काफी लंबा लगा हुआ है।

    आज सुह गुरुग्राम में काफी लंबा जाम लगा,जो लोग ऑफिस पहुंच रहे थे उन्हें घंटो सड़क पर बिताना पड़ा। दिल्ली बॉर्डर पर तकरीबन हर तरफ लोगों को ट्रैफिक जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि हमारे पास ट्रैफिक जाम का इनपुट है, इस हिसाब से हमने व्यवस्था कर रखी है, बॉर्डर पर पुलिस बल को तैनात कियाया है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली की कानून व्यवस्था किसी भी तरह से प्रभावित ना हो और कम से से कम लोग दिल्ली की सीमा में आएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+